चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
टॉप न्यूज

📰✍️ बड़ी खबर: बरेली में कल हुई हिंसा पर बोले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ; कहा- “मौलाना भूल गया कि शासन किसका है.. ऐसा सबक सिखाएंगे कि दंगा करना भूल जाएंगी आने वाली पीढ़ियां।“
➡️ बीते कल शुक्रवार को बरेली में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ मुद्दे पर मौलाना तौकीर रजा के ऐलान पर पहुंची भीड़ ने पुलिस पर किया था पथराव, पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज कर खदेड़नी पड़ी थी भीड़, रात एसएसपी अनुराग आर्य ने घोड़े पर सवार होकर की हिंसा ग्रस्त इलाकों में गश्त।
➡️मामले में पुलिस ने अभी तक 2500 अज्ञात और कुछ नामजद के खिलाफ दर्ज कराई हैं एफआईआर, मौलाना तौकीर रजा सहित अभी तक कुल 40 लोग किए जा चुके हैं गिरफ्तार, अफवाहों से बचने के लिए 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले में नवरात्रि की धूम; आज नवरात्रि के छठे दिन मां पंच भवानी स्कंदमाता की हुई पूजा; बीती रात शहर के डीएम रोड पर चौथ भवानी की हुई महाआरती, नुमाइश ग्राउंड में हो रही रामलीला में श्री राम के विवाह का मना उत्सव।
➡️ रात डीएम रोड पर लगी स्टेज पर चौथ भवानी की महाआरती देखने के लिए उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, आसपास की बिल्डिंगों की छत और सीढ़िओ पर भी बैठे दिखे लोग। शहर में आज शाम में निकलेगी पंच भवानी की शोभायात्रा और मां के स्वरूप।
➡️ वहीं, नुमाइश मैदान में हो रही रामलीला में रात धूमधाम से बना भगवान श्रीराम के विवाह का उत्सव, कैकई द्वारा राजा दशरथ से वचन मांगने का महत्वपूर्ण दृश्य भी किया गया मंचित, आज रात भगवान श्रीराम को वनवास और दशरथ मरण आदि लीलाओं का किया जाएगा मंचन।
चौथ भवानी शोभायात्रा की वीडियो 👇

2.📰✍️ जिले भर में आयोजित हुआ समाधान दिवस; डीएम और एसएसपी ने सिकंदराबाद कोतवाली पहुंचकर सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के संबंधित को दिए निर्देश।

➡️ उसके बाद डीएम-एसएसपी ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्यक्रम में लिया भाग, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनने, महिला सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रस्तुत किए गए विभिन्न कार्यक्रम। इस दौरान एसडीएम सिकंदराबाद, सीओ और थाना प्रभारी रहे उपस्थित।



3.📰✍️अवैध खनन पर सिकंदराबाद एसडीएम दीपक पाल का चला चाबुक; छापामार कार्यवाही में खनन करते हुए पकड़े गए चार वाहन, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।
➡️देर रात ककोड़ क्षेत्र के ओलेढ़ा जागीर गांव के खेतों में मिट्टी का हो रहा था अवैध खनन, एसडीएम दीपक पाल के नेतृत्व में टीम ने मारा छापा, मौके से अवैध खनन करते हुए पकड़े गए एक जेसीबी और तीन डंपर, इस दौरान चारों वाहनों के चालक भी टीम के चढ़े हत्थे, एसडीएम ने सभी पकड़े गए वाहनों को ककोड़ पुलिस को सौंपा, खनन से खाली की गई जमीन की कराई जा रही है पैमाइश, भारी जुर्माना लगाने की तैयारी।

4.📰✍️ 15000 के इनामिया गैंगस्टर से महिला पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़, स्याना क्षेत्र स्थित पशु पैठ के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने लंगड़ा कर किया गिरफ्तार।
➡️ गाजियाबाद का रहने वाला है इनामी गैंगस्टर उमर मोहम्मद पुत्र शाहिद, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से हुआ घायल, उमर पर स्याना व गाजियाबाद के थानों में चोरी, लूट, नकबजनी, गैंगस्टर समेत 7 मुकदमे हैं दर्ज। कब्जे से चोरी की बाइक- तमंचा- कारतूस बरामद।



5.📰✍️ बुलंदशहर नगर पालिका में भाजयुमो नेता ने कर अधीक्षक से की अभद्रता, शिकायत के बाद कार्यवाही न होने पर आज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

➡️ नगर पालिका में तैनात कर अधीक्षक मयूरी शर्मा के साथ शुक्रवार दोपहर नगर पालिका पहुंचे भाजयुमो नेता ने अपने चहेतो तो का नाम वक्फ संपत्ति में दर्ज करने के लिए बनाया दबाव, इनकार करने पर की अभद्रता, जिसकी मयूरी शर्मा ने अधिशासी अधिकारी से की शिकायत, मामले में कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ हर साल की तरह इस साल भी दीपावली पर 3 दिन के लिए सजेगा शहर का कृष्णानगर बाजार; महामंत्री अनुराग अग्रवाल के प्रतिष्ठान ललित किराना स्टोर पर वे मीटिंग में लिया गया फैसला। इस दौरान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित तरुण विनय, चेतन अग्रवाल, सतीश शर्मा, दलबीर सिंह छाबड़ा, संजीव अग्रवाल ,अन्नू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आशीष गर्ग, ध्रुव मित्तल, नीरज आदि व्यापारी रहे उपस्थित।


📰✍️ बुलंदशहर में बिजली विभाग द्वारा लगातार आठवें दिन भी बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी, आज शहर के धमेड़ा अड्डा फीडर पर चलाया गया अभियान; इस दौरान 61 किलोवाट की पकड़ी गई बिजली चोरी, 33 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई बिजली चोरी की रिपोर्ट, करीब 56 लख रुपए का लगाया गया जुर्माना, इस अभियान में अभी तक 300 से अधिक लोगों के खिलाफ लिखी जा चुकी है रिपोर्ट।

📰✍️ सिटी क्षेत्र के मामन रोड पर सड़क किनारे रेंगता हुआ दिखा विशाल अजगर; इसके बाद वहां जमा हो गई भीड़, कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़ बोरे में किया बंद, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ा।

📰✍️ राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन; जनपद के सभी विद्यालयों को प्रतिभाग करने के लिए किया गया था सूचित, लेकिन मात्र शिवचरण इंटर कॉलेज बुलंदशहर ने किया प्रतिभाग। प्रतियोगिता में नितिन, हर्ष, प्रांजल, जतिन, नैतिक, भावेश, शौर्य, पुनीत आदि बच्चों ने दिखाई प्रतिभा। इस दौरान नोडल अधिकारी चंद्र किरण व प्रधानाचार्य विनोद कुमार भी रहे उपस्थित।


📰✍️ बुलंदशहर की भारती शर्मा का यूपी की महिला t20 टीम में चयन; सदर तहसील के गांव मालागढ़ की रहने वाली है भारती, रोजाना 8 किलोमीटर का सफर तय कर यमुनापुरम स्टेडियम में नियमित रूप से करती है अभ्यास, 29 तारीख से कानपुर में लगने वाले कैंप में लेंगी हिस्सा।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराई बेकाबू थार, हादसे में तीन युवती सहित पांच लोगों की मौत; दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुबह करीब 4.30 बजे हुआ हादसा, एग्जिट 9 के डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार थार, गाड़ी में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं, जिनमें तीन युवती और दो युवकों की मौत हो गई है।


📰✍️रामपुर में एसटीएफ के हाथों मुठभेड़ में हुआ धराशाई एक लाख का ईनामी पशु तस्कर जुबैर उर्फ कालिया; गोरखपुर में नीट छात्र की हत्या में मुख्य आरोपी था जुबैर, एसटीएफ को जुबैर के छिपे होने की मिली थी जानकारी, उसके बाद रात एसटीएफ ने उसकी घेराबंदी की, खुद को घिरता देख तस्कर ने फायरिंग शुरु कर दी, पुलिस की गोली लगने से मारा गया तस्कर जुबेर, मुठभेड़ में दरोगा राहुल जादौन और सिपाही संदीप कुमार भी घायल हुए हैं।
News Editor: Dharmendra Mittal


