24 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ नवरात्र के तीसरे दिन मां चन्द्रघंटा की हुई पूजा, बीती शाम धूमधाम से निकली दूज भवानी की शोभायात्रा, रामलीला में आज टूटेगा धनुष।

➡️ नुमाइश ग्राउंड में हो रही रामलीला में रात हुआ ताड़का वध, आज टूटेगा धनुष, कल निकलेगी राम बारात। इस मौके पर अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित मित्तल, दिनेश अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता आदि रहे मौजूद।

➡️ वहीं, बीती शाम शहर में कृष्णा नगर से निकाली गई दूज भवानी की शोभायात्रा, देर रात तक शोभायात्रा और काली जी का खेल देखने भक्तों की रही भीड़, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस रहित तैनात।

2.📰✍️बुलन्दशहर ITI में आज लगा रोजगार मेला: 118 युवाओं का चयन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु नायक ने बांटे नियुक्ति पत्र, खिले युवाओं के चेहरे।

➡️ रोजगार मेले में Yamaha Motor India Pvt. Ltd. ग्रेटर नोएडा ने 26 युवाओं को अप्रेंटिसशिप पर ₹16,000 प्रतिमाह पर किया चयनित। New Holland Tractors Pvt. Ltd. ग्रेटर नोएडा ने 30 को अप्रेंटिसशिप और 62 को जॉब के लिए ₹14,500 प्रतिमाह पर चुना। कुल 144 पंजीकरण में से 118 का हुआ चयन। चयनित अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य राजीव कुमार व प्लेसमेंट प्रभारी संदीप कुमार, फिरोज खान ने दीं शुभकामनाएं।

Ojas Eye Care

3.📰✍️बुलंदशहर पहुंची महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान; महिलाओं की सुनी शिकायतें, विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

➡️ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला कल्याण एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव ने विभागीय कार्यो की  दी जानकारी। इस अवसर पर डॉ. चौहान ने महिला जनसुनवाई की जिसमें 16 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम नंगला शेखू में कन्यापूजन और अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लिया तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, नायब तहसीलदार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित महिला प्रकोष्ठ और महिला थाना प्रभारी मौजूद रहे।

4.📰✍️ सिकंदराबाद में अवैध खनन का मामला; एसडीएम ने अर्दली को हटाया, एडीएम वित्त ने कहा एसडीएम की रिपोर्ट आने पर दोषी पर की जाएगी कार्रवाई।

➡️  खनन की जांच करने पर दो नायब तहसीलदारों को एसडीएम के अर्दली ने फोन पर धमकाना शुरु कर दिया। कहा तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई जांच करने की। तहसीलदार ने पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम सिकंदराबाद को सौंपी है। एसडीएम सिकंदराबाद ने अर्दली को पद से हटाकर कार्यालय से अटैच कर दिया है।

➡️ 10 सितंबर को रात 10 बजे एडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने सदर तहसील के दो नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत व राजीव कुमार को हमराह के साथ मौके पर भेजा।  वहां मौके पर दो जेसीबी, एक लोडर, तीन ट्रैक्टर खनन कर रहे थे। इनमें से एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर चालक भाग गए जबकि एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर और एक लोडर को पकड़ लिया गया।

5.📰✍️ बुलंदशहर में बिजली विभाग की विद्युत चोरी पर कार्यवाही जारी; आज सिटी के खुर्जा अड्डा फीडर पर चलाया गया अभियान।

➡️ आज टीम ने क्षेत्र के गडरियों वाली गली, सुभाष नगर साठा और इंदिरा नगर में पड़ी बिजली चोरी, इस दौरान 16 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, 9.56 लाख का लगाया जुर्माना, सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️किसान समाधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में डीएम और कप्तान ने सुनीं किसानों की समस्याएं; इस दौरान संबंधित अधिकारियों को किसने की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने के दिए गए निर्देश। डीएम ने कहा किसान परिवार का हिस्सा हैं इसलिए उनसे मधुर व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याएं दूर करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम मौजूद रहे।

📰✍️राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय आयोग की बुलंदशहर टीम ने जनपद में स्थापित किया जिला कार्यालय; इस अवसर पर राजकुमार वर्मा (गुड्डू), अनुज गर्ग, अक्षय वर्मा, आनंद वर्मा, सचिन कुमार, विकास वर्मा, सुनील कुमार, मोहित वर्मा, गजेन्द्र प्रताप, रोहित कुमार वर्मा, पंकज वर्मा, कमल गुप्ता उपस्थित रहे। टीम ने कहा मानवाधिकारों की रक्षा तथा राष्ट्रीय और जनहित में कार्य करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। आयोग की जिला टीम अत्याचार, भ्रष्टाचार, अपराध, बालश्रम जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने और पीड़ितों की सहायता व समाज सेवा हेतु सदैव तत्पर रहेगी।

📰✍️ मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस-5 के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में उत्साहपूर्वक मनाया गया मीना का जन्मदिन; इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालयों में मेला आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने स्टॉल लगाए, पोस्टर बनाए, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजन में तीन पावर एंजेल को सम्मानित किया गया। संकल्प लिया गया कि अब किसी भी बालिका को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा, बेटी और बेटे में भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा नारी शक्ति का हर स्तर पर सम्मान होगा।

📰✍️ औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर के ग्राउंड में दशरथ विलाप की मार्मिक लीला का किया गया मंचन; श्री रामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में हो रही रामलीला में रात स्थानीय कलाकारों ने सुमंत की घर वापसी, केवट द्वारा राम को गंगा पार कराने की लीला के साथ दशरथ का विलाप करते हुए प्राण त्यागने तक की लीला का किया गया मंचन।

📰✍️ शहर में गांधी जयंती पर होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता; जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दौड़ टांडा स्थित स्टेडियम निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरु होकर भट्ठे पर होगी समाप्त। बालक वर्ग की पांच तो बालिका वर्ग की तीन किमी की होगी दौड़, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी एक अक्तूबर तक खेल कार्यालय पर करा सकते हैं पंजीकरण, दोनों वर्गो के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित।

📰✍️निकुंज हाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कल होने वाली गोष्ठी की तैयारियों को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक; जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय की गई गोष्ठी की रुपरेखा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह रहेंगे मुख्य वक्ता।

📰✍️ कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव मीरपुर ख्वाजपुर में  युवक ने लगाई फांसी; अमरजीत सिंह के पुत्र कुलदीप ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या की वजह अभी नहीं लगी है पता।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ कानपुर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला; जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह छात्राओं संग किया भोजन, फिर खुद धोए बर्तन, वीडियो वायरल

➡️जीजीआईसी कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए निःशुल्क मिड-डे-मील योजना का शुभारंभ डीएम ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं संग बैठकर भोजन किया और उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना जूठा बर्तन भी स्वयं धोया। छात्राओं और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

📰✍️हापुड़ की विवेक विहार कॉलोनी में स्कूटी सवार लोगों पर बंदरों ने बोला हमला, भागकर बचाई जान।

➡️ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।घटना उस समय हुई जब स्कूटी सवार तीन व्यक्ति विवेक विहार कॉलोनी से जा रहे थे। अचानक बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। इसके बाद स्कूटी असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई। स्कूटी पर पीछे बैठा शख्स उतरा और उसने आगे स्कूटी चला रही महिला और बीच में बैठे बच्चे को संभाला। इस दौरान कई बंदर उन पर झपट्टा मारने के लिए दौड़े। अपनी जान बचाने के लिए तीनों चिल्लाते हुए भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आए और परिवार को नजदीकी घर में छिपा दिया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: