21 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सैकड़ों दुपहिया वाहनों पर सवार होकर जनपद की सड़कों पर निकली बुलंदशहर की महिला पुलिस; मिशन शक्ति-5 को लेकर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली।

➡️ पुलिस लाइन से डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का आगाज, खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह ने किया रैली को लीड। महिला पुलिस शक्ति ने जनपद में करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर दिया नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश। महिला अपराध रोकना और महिलाओं को जागरूक करना है मिशन शक्ति-5 का मकसद। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी देहात, एएसपी सिटी और नगर पालिका अध्यक्ष रहे उपस्थित।

2.📰✍️ कल से शुरू हो रहे नवरात्रि मेलों को लेकर बोले एसएसपी दिनेश कुमार सिंह; सामान्य आवाज में बजेंगे डीजे, मां काली के अलावा किसी और के हाथ में नहीं होगी तलवार।

➡️कहा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, डीजे के साथ फोर्स रहेगी तैनात, मां काली के साथ चलने वाले लोगों के हाथों में नहीं होनी चाहिए तलवारें, वीडियो ग्राफी के माध्यम से नियम तोड़ने वालों को चिन्हित कर की जाएगी सख्त कार्रवाई, सभी नियमों को लेकर पूरे जनपद में मेला समितियों, डीजे मालिकों और समाजसेवियों के साथ बैठक कर दिए जा चुके हैं निर्देश।

➡️ दूसरी तरफ शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर परेशान हैं नवरात्रि मेलों की समितियां, हर तरफ से कोशिश करने के बाद भी नहीं बनी है शहर की सड़कें, जगह-जगह गड्ढे होने से सड़कों पर दुर्घटना होने की बढ़ गई है संभावनाएं।

3.📰✍️ गर्मी खत्म होने को आई लेकिन जनपद में नहीं लगे वाटर कूलर; नगर पालिका के शहर में 40 वाटर कूलर लगाने के दावे निकले हवा हवाई।

➡️ नगर पालिका परिषद के बड़े दावे धरातल पर शून्य, एक साल पहले पास किया वाटर कूलर प्रोजेक्ट अभी तक नहीं हो सका है शुरू, पालिका बोर्ड बैठक में शहर के 40 स्थानों पर वाटर कूलर लगाने का पास किया गया था प्रस्ताव, प्रोजेक्ट के लिए 40 लाख रुपए का मंजूर किया गया था बजट, लेकिन अभी तक नहीं लगाया गया है एक भी वाटर कूलर।

4.📰✍️ जिले में आठ स्थानों पर लगा ब्लड डोनेशन कैंप; अखिल विश्व गायत्री परिवार की मुख्य संरक्षिका माता भगवती देवी के 100वें जन्मदिवस उपलक्ष्य में हुआ आयोजन।

➡️खुर्जा रोड स्थित श्री गायत्री संस्कार पीठ पर हुए शिविर का नरेश गिरी, दीपचन्द बाबू एवं बीएल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, उमेश कुमार चौधरी रहे कार्यक्रम संयोजक। जनपद में बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, गुलावठी, डिबाई व जहांगीराबाद में एक साथ हुआ रक्तदान। बुलंदशहर के संस्कार पीठ शिविर में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, मधु अग्रवाल, वीरेन्द्र तिवारी, तरुण शर्मा, प्रशान्त त्यागी, रेखा रानी ने रक्तदान कर समाजसेवा का दिया संदेश।

5.📰✍️ छतारी क्षेत्र के गांव समसपुर स्थित तालाब में दिखाई दिया विशाल मगरमच्छ, मचा हड़कंप। 

➡️ सूचना पर रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी और डिप्टी रेंजर,तालाब अधिक गहरा होने के चलते मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बिछाया जाएगा जाल। ग्रामीणों के मुताबिक काफी समय से तालाब में रह रहा था मगरमच्छ, क्षेत्र में बढ़ा दी गई है सतर्कता, सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने तालाब के आसपास के खेतों में जाना कर दिया है बंद, बच्चों को घर के अंदर रहने की दी गई है हिदायत।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पितृ अमावस्या पर छोटी काशी अनूपशहर सहित जिले के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; अनूपशहर के बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल और कच्चे घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ किया गंगा स्नान। अहार क्षेत्र में भी सिद्ध बाबा गंगा घाट और अवंतिका देवी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।

📰✍️स्याना क्षेत्र के बीबीनगर ब्लॉक में कुचेसर से जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली “वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा”; भाजपा पर वोट चोरी कर सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा- कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज करेगी बुलंद।

📰✍️गंगा-यमुना एक्सप्रेस-वे लिंक रोड पर किसानों ने की सर्किल रेट बढ़ाने की मांग; चांदपुर निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अन्य 46 गांवों का बढ़ा दिया गया है सर्किल रेट, लेकिन शिकारपुर तहसील के ग्राम बैलोट सहित कई गांवों को  कर दिया गया नजरअंदाज, इससे प्रभावित किसानों के साथ  हो रहा है अन्याय।

📰✍️ श्री राधा माधव सत्संग मण्डल ने की वानर सेवा; इस दौरान विनोद गुप्ता, अमित गोयल, नीतीश अग्रवाल, जतिन गांधी, चंद्रभूषण मित्तल, सार्थक अग्रवाल, कामना मित्तल और ऋषि अग्रवाल का रहा विशेष सहयोग।

📰✍️महज 48 घंटे में ध्यानपाल उर्फ गुड्डू हत्याकांड का खुलासा; 18 सितंबर की शाम शराब पार्टी के दौरान हुई थी हत्या, थाना अरनिया क्षेत्र के गांव रनियावली के बाहर खेतों में मिला था शव, रुपयों के लेन-देन पर मृतक ने आरोपी की मां से की थी गाली-गलौज। पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ आशु और गुड्डू उर्फ कालू को किया गिरफ्तार।

📰✍️दिल्ली से आ रही मां कालकाजी मंदिर से अखंड ज्योति पदयात्राओं का जनपद में भक्तों द्वारा किया जा रहा है स्वागत; मां की भक्ति में डूबे भक्त गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक जयकारे लगाते हुए अपने स्थान की तरफ हो रहें हैं रवाना, रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मां की ज्योति का किया जा रहा है स्वागत। 


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखनऊ में बदमाशों ने स्कूटी सवार व्यापारी से चेन झपटी, पीछा करने पर स्कूटी में लात मारी, मौके पर मौत।

➡️देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसायी की चेन झपट ली। इसके बाद व्यवसायी स्कूटी से पीछा किया तो बदमाशों ने उनकी स्कूटी पर लात मार दी जिससे वह गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना जानकीपुरम गार्डन में हुई। बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी अतुल कुमार जैन की चेन छीनी। इसके बाद उनके साथ ऐसी वारदात की अतुल स्कूटी से उछलकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप के नीचे चले गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस की 3 टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: