चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जनपद में टाटा नमक के नाम पर बिक रहा जहर; गुलावठी में फूड सेफ्टी विभाग ने छापा मारकर पकड़ा 9.35 क्विंटल नकली टाटा नमक, मचा हड़कंप।

➡️ गुलावठी स्थित रामनगर में दो दुकानों पर टाटा कंपनी के नाम पर नकली नमक बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग और टाटा कंपनी के अधिकारियों ने मारा छापा, इस दौरान पवन सिंघल की दुकान से 9 क्विंटल नकली नमक और प्रेमचंद की दुकान से 35 किलो नकली नमक किया गया जब्त। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नकली नमक बेचने की मिली थी शिकायत, विभाग अब नकली नमक की सप्लाई चेन की कर रहा है जांच, टाटा कंपनी ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई है शिकायत।

2.📰✍️ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होंगे बुलंदशहर सहित मेरठ मंडल में नवरात्रि मेले; डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में चारों जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में 4699 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे तैनात।
➡️नवरात्र-दशहरा पर मेरठ परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम; 22 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 347 शोभायात्राएं, 26 प्रतिमाएं, 102 मेले रामलीला मंचन और 110 रावण दहन कार्यक्रम हैं प्रस्तावित, इनमें बुलंदशहर जिले में होंगी सबसे अधिक शोभायात्राएं। 109 संवेदनशील स्थानों पर 24 जोन, 81 सेक्टर और 61 क्यूआरटी टीम लगाई गई हैं, कुल 4699 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे तैनात।



3.📰✍️सीएम योगी ने नवरात्रि पर मिशन शक्ति-5.0 किया लॉन्च, बुलंदशहर सिटी कोतवाली में डीएम और एसएसपी ने फीता काटकर महिला सुरक्षा केन्द्र का किया उद्घाटन।

➡️ प्रदेश के 1663 थानों में महिला सुरक्षा केन्द्र का हुआ है शुभारंभ, इनमें महिला सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए होगा खास इंतज़ाम। NIC सभागार से डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, प्रदीप चौधरी सहित अधिकारियों व महिलाओं ने देखा मुख्यमंत्री योगी का सीधा प्रसारण।

4.📰✍️गुलावठी पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम बदलकर ठगी करने वाले मुजफ्फरनगर गैंग के 3 शातिर; कब्जे से 37 एटीएम कार्ड, नगदी, तमंचा-चाकू, मोबाइल, बाइक व वरना कार बरामद।
➡️क्षेत्र के ग्राम भमरा रोड से हुई गिरफ्तारी, मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं तीनों शातिर अमित, अनिल व श्रवण। इस गिरोह ने गुलावठी क्षेत्र में PNB और Axis बैंक एटीएम पर कार्ड बदलकर की थी लाखों की ठगी, आरोपियों के खिलाफ कई जनपदों में 20 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल।



5.📰✍️सिकंदराबाद में देर रात सिरोधन रोड पर सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत, साथी घायल।
➡️ गोरखपुर निवासी प्रियांशु द्विवेदी है मृतक छात्र, देर रात प्रियांशु अपने दोस्त इमरान के साथ बाइक पर सिरोंधन रोड की तरफ जा रहा था, सामने से आए वाहन ने बाइक को मार दी टक्कर, हादसे में प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई, इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार फिलहाल नगर की एसडीएम कॉलोनी में रह रहा है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ मेरठ रोड स्थित शांति दीप रिसोर्ट में पोलिकैब एटिरा की डीलरशिप मीटिंग का हुआ आयोजन; जिले भर के डीलर्स ने लिया हिस्सा।

➡️ इस दौरान कंपनी की नई नीतियों, उत्पादों एवं मार्केट रणनीतियों पर की गई विस्तृत चर्चा। बुलंदशहर डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि ट्रेडर्स के मालिक विनय कुमार मित्तल ने सभी का आभार किया व्यक्त। कार्यक्रम में समाजसेवी हितेश गर्ग तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलर्स को किया गया सम्मानित।

📰✍️संस्कृति सप्ताह को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सदस्यों को भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने किया सम्मानित, दिल्ली रोड स्थित होटल ब्लू मून में हुआ आयोजन।

➡️ संस्कृति सप्ताह में सहयोग करने पर कमल किशोर गोयल, नितिन सचदेवा, नमन गर्ग, ऋषि अग्रवाल, संजय शर्मा, चन्द्र भूषण मित्तल, डॉ. यतेंद्र शर्मा और डॉ. राहुल गुप्ता को किया गया सम्मानित, साथ ही सातों दिन कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराने वाले कमल किशोर गोयल, नितिन सचदेवा, अनिल बंसल, राजपाल सिंह वर्मा और चन्द्र भूषण मित्तल को अभी मिला सम्मान। इस दौरान दिवाली पर होने वाले कार्यक्रम की नीरज अग्रवाल, कमल किशोर गोयल, नितिन सचदेवा, नमन गर्ग और ऋषि अग्रवाल को सौंपी गई जिम्मेदारी।

📰✍️ भाजपा कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक; क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ताओं से शिक्षकों तक सरकार की शिक्षा हितैषी योजनाएं पहुंचाने का किया आह्वान। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का लिया संकल्प।


📰✍️शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता को वापस लेने हेतु प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन; उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने इस नए नियम पर आपत्ति जताई। कहा जब शिक्षकों की नियुक्ति हुई तब टीईटी पास करना अनिवार्य नहीं था। शिक्षकों ने उस समय के सभी मानदंड पूरे किए थे। 10 अगस्त 2017 को लागू किए इस कानून ने शिक्षकों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। 2011 से पूर्व से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त मंत्री मूलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री दिनेश कुमार और कोषाध्यक्ष पूनम शर्मा शामिल रहे।

📰✍️शिवसेना ने नवरात्र पर्व पर मंदिरों में सफाई को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को दिया ज्ञापन; इस अवसर सर्वेश राणा जिलाध्यक्ष, सुधीर सैनी जिला उपाध्यक्ष, दानवीर प्रधान जिला कोऑर्डिनेटर, जसवंत सिंह जिला प्रवक्ता, मोहन जिला सचिव, राहुल गुप्ता जिला सचिव मौजूद रहे।


📰✍️ पं. दीपक मांकडी बने राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ (रजि.) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री; राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रवेश दत्त भारद्वाज द्वारा की गई नियुक्ति। संगठन ने उनकी समाजसेवा और लोकप्रियता को देखते हुए सौंपा है यह दायित्व।
News Editor: Dharmendra Mittal


