चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के जाहिदपुर कला में देर रात भाजपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख का गला रेतकर मर्डर; मकान में बेड पर खून से लथपथ मिला शव, वारदात से इलाके में मचा हड़कंप।

➡️ क्षेत्र के जाहिदपुर स्थित मकान में अकेले रहते थे 50 वर्षीय मृतक विनोद चौधरी, पत्नी बच्चों के साथ रहती है दिल्ली, खुर्जा और जेवर के रह चुके थे ब्लॉक प्रमुख, प्रॉपर्टी डीलिंग का करते थे काम, उसी से जुड़ी हुई एक पुरानी रंजिश बताई जा रही है हत्या का कारण।
➡️ सुबह करीब 9:15 बजे डायल 112 पर घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात तेजवीर सिंह, शव के पास मिले हैं दो मोबाइल फोन और चाकू, मकान को सील कर पुलिस कर रही जांच।



2.📰✍️जमीन खरीद में नियमों को दरकिनार कर फर्जीवाड़ा करने वाले 4 अफसरों पर डीएम का एक्शन, दो सस्पेंड, दो पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र।
➡️ खुर्जा तहसील के गांव भादवां में अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को फर्जी तरीके से ओबीसी में दर्शाकर करा दिया बैनामा, मामले में डीएम श्रुति ने लेखपाल दीपांशु भारद्वाज और राजस्व निरीक्षक वीर सिंह को किया सस्पेंड, साथ ही नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार और सब रजिस्ट्रार सुनील कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा।
➡️ क्षेत्र के गांव भादवां निवासी शिव कुमार, केसरी और हर प्रसाद को ग्राम पंचायत की तरफ से कृषि भूमि का पट्टा किया गया था आवंटित। इसमें शिव कुमार की पट्टा और निजी जमीन नौ बीघा, केसरी की लगभग डेढ़ बीघा और हर प्रसाद की लगभग दो बीघा जमीन का था पट्टा। कुछ दिन पहले मोहित, मंजू देवी जैन और प्राची श्रीवास्तव ने अपने नाम करा ली इनकी जमीन।



3.📰✍️ सिटी के भूतेश्वर साठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संस्कार कार्यशाला का शानदार आयोजन; भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने किया आयोजन।

➡️ संस्कृति सप्ताह के पांचवें दिन के कार्यक्रम में उप निबंधक सदर वंदना सिंह रहीं मुख्य अतिथि, करीब 200 बच्चों की रही भागीदारी। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने जिज्ञासापूर्ण सवालों से सभी का ध्यान किया आकर्षित। इस दौरान उन्हें संतुलित व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी, ईमानदारी और देशभक्ति के मूल्यों पर दिया गया ज्ञान।
➡️ कार्यक्रम में संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल, अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, सदस्य कमल किशोर गोयल, नितिन सचदेवा, प्रधानाध्यापक रामू जी और सभी शिक्षक रहे उपस्थिति।

4.📰✍️ नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी जीजा-साले को उम्रकैद, साथ ही 58-58 का लगा जुर्माना।
➡️ साल 2022 में औरंगाबाद क्षेत्र में इंटर कॉलेज की छात्रा का आरोपी करन और सतवीर ने किया था अपहरण, इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर मकान में ले जाकर किया था सामूहिक दुष्कर्म, बनाई थी अश्लील वीडियो, विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने दोष सिद्ध होने पर आज सुनाई सजा।



5.📰✍️ शहर के काली नदी पुल से पकड़ा गया नशे का सौदागर, सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 किलो 626 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार।
➡️गुलावठी क्षेत्र के गांव पितोवास का रहने वाला है पकड़ा गया आरोपी रोहित पुत्र बोदल सिंह। आरोपी पर पूर्व में लूट, जुआ, आबकारी व NDPS समेत 6 आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर भेजा जेल, कार्रवाई में कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह राठौर, उ.नि. नरपाल सिंह व सिपाही संदीप और सोहनवीर रहे शामिल।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर ट्रैफ़िक पुलिस का मानवीय चेहरा; सिर पर मिट्टी की तसला रखकर सड़कों के गड्ढे भर रही बुलंदशहर की ट्रैफ़िक पुलिस, दिल्ली रुट का डायवर्जन होने से खुर्जा रोड पर बढ़ा है यातायात भार, गर्मी में हादसा रोकने के लिए रोड साइड सड़कों के गड्ढे भर रही ट्रैफ़िक पुलिस, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल।
इंस्टाग्राम पर देखे वायरल रील 👇

📰✍️शहीद जवान प्रभात गौड़ के परिजनों से मिलने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया; इस दौरान विधायक देवेंद्र सिंह लोधी भी रहे साथ, शहीद के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर सरकार से हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा।


📰✍️पश्चिमी यूपी उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन में बिजनौर पहुंचे बुलंदशहर के सैकड़ो व्यापारी; बुलंदशहर जिला अध्यक्ष नरेश गोयल व महामंत्री अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में गुलावठी, खानपुर, सराय छबीला व नगर से पहुंचे व्यापारी। बरेली के रवि प्रकाश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, बुलंदशहर के एस.के. सक्सेना प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिजनौर के मुकुल अग्रवाल महामंत्री और अलीशा हुसैन सिद्दीकी बनीं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष।


📰✍️ककोड़ क्षेत्र के ग्राम अख्तियारपुर में महिला को पांच दिनों से ससुरालियों ने बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त; पीड़िता सपना ने पति, सास, ससुर, ननद व देवर पर 5 दिन से भूखा प्यासा रखकर बंधक बनाने का लगाया आरोप, घर में ताला लगाकर बंधक बना रखी बहु को पुलिस ने ताला तुड़वाकर किया मुक्त, औरंगाबाद की रहने वाली सपना की ककोड़ निवासी कपिल से 2021 को हुई थी शादी, पीड़िता का कहना पति करता है सूखा नशा, ससुराल वाले करते हैं मारपीट।

📰✍️खुर्जा क्षेत्र के सुभाष मार्ग पर आग का गोला बना ट्रांसफार्मर के पास सड़क किनारे खड़ा ट्रक; देखते ही देखते अचानक लगी आग ने लिया विकराल रूप, सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू, राजस्थान से सिरेमिक की मिट्टी लादकर खुर्जा की एक फैक्ट्री में आया था ट्रक, ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आने से बताया जा हादसा।

📰✍️ सड़कों की जर्जर हालत को लेकर अध्यक्ष राजीव सिंघल के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अतुल तेवतिया से मिला हैंडपंप व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल; टूटी सड़क व जलभराव की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन, डॉ अंकुल तेवतिया ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण कर दिया आश्वासन। प्रतिनिधि मंडल में प्रवीण मित्तल, चौधरी देवेंद्र सिंह कपसिया, महेश मित्तल व रोहित सिंघल रहे उपस्थित।


📰✍️ गुरुओं का सम्मान करने सिटी के चमेली देवी कन्या विद्या मंदिर पहुंची रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी की टीम; प्रधानाचार्य रेखा गुप्ता सहित अन्य शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह देखकर किया सम्मानित, प्रदीप अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का संचालन, इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर लवकेश गुप्ता ने स्कूल के दो बच्चों के लिए दी साल भर की पूरी फीस, इस दौरान वरिष्ठ रोटेरियन राजीव अग्रवाल और अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दिल्ली में वित्त मंत्रालय के अफसर की सड़क हादसे में मौत, छावनी मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू कार हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय के अफसर नवजोत सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने लिया एक्शन।

➡️ बीएमडब्ल्यू कार की ड्राइवर गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जैसे ही हादसे की आरोपी महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली पुलिस ने उसे अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव 52 साल के नवजोत सिंह की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के वक्त हरि नगर निवासी पति-पत्नी बंगला साहिब गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे।
News Editor: Dharmendra Mittal


