चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ हिंदी दिवस पर बुलंदशहर के हिंदी प्रेमियों का सम्मान; भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने स्मृति चिन्ह एवं पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित।

➡️दिल्ली रोड स्थित ब्लू मून होटल में हुआ आयोजन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत धर्मजीत त्रिपाठी और असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर विभाग वीरेंद्र कुमार पाण्डेय रहे मुख्य अतिथि। सम्मानित हिंदी प्रेमियों में डॉ. अंशु बंसल, किशोर अग्रवाल, आलोक बेजान, कमल किशोर भारद्वाज, शंभूदत्त त्रिपाठी, देवेंद्र देव, डॉ. अजय गोयल रहे शामिल।
➡️ संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने किया कार्यक्रम का संचालन, इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और कवियों ने काव्य पाठ कर सभी को अपनी रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध। अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, नितिन सचदेवा, कमल किशोर गोयल, सतेन्द्र अग्रवाल, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह आदि का आयोजन को सफल बनाने में रहा विशेष सहयोग।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर- 17 सितंबर, 2025


2.📰✍️ नुमाइश ग्राउंड में होने वाली रामलीला की तैयारी शुरू; आज रामलीला सभा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया भूमि पूजन।

➡️ रामलीला सभा अध्यक्ष नीरज जिंदल और नगर पालिका अध्यक्षा दीप्ति मित्तल भूमि पूजन में रहे शामिल, भूमि पूजन के उपरांत मंच का निर्माण हुआ शुरू। इस दौरान महामंत्री अमित कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, प्रभारी दिनेश अग्रवाल, सुशील कंसल, सरदार त्रिलोचन सिंह, अरविंद अग्रवाल, सुखदेव शर्मा, रामू सेठ, लोकेश लोधी, त्रिभुवन सिंह, योगेश गुप्ता, तुषार अग्रवाल, शोभित कंसल, नवनीत जिंदल, रविकांत अग्रवाल, संजय महेश्वरी आदि रहे उपस्थित।



3.📰✍️ भूड़ चौराहे से अडौली कट के बीच बने नहर पुल की बीती रात करीब 10:00 बजे से मरम्मत हुई शुरू, पुलिस ने पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही की बंद।

➡️ पुल पर हो चुके थे बड़े-बड़े गड्ढे, जिससे वाहनों को आने-जाने में हो रही थी काफी परेशानी, करीब 18 लाख रुपए की लागत से होगी मरम्मत, पुल पर बिछाई जाएगी मैस्टिक लेयर, विशेष प्रकार की स्टील से गैप को किया जाएगा बंद। 17 सितंबर की पांच शाम 5:00 बजे तक पुल पर वाहनों का आवागमन रहेगा बंद, पुलिस ने डायवर्जन लागू कर वाहनों को महाराणा प्रताप चौक, चोला कट, ब्रह्मानन्द तिराहा व गंगेरूआ पुल से होकर की है भेजने की व्यवस्था।

4.📰✍️ कल बुलंदशहर पहुंचेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, तीन पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात।
➡️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि कल स्याना नगर की चौकी सराय पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, वहां जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए पैरा कमांडो प्रभात गौड़ के परिवार से करेंगे मुलाकात। इसके बाद ततारपुर गांव पहुंचकर अजय शर्मा के परिवार से मिलेंगे, अजय ने मुख्यमंत्री आवास के पास जहर खाकर की थी आत्महत्या। अंत में गुलावठी पहुंचकर अपहरण कर हत्या किए गए युवक सूफियान के परिवार से करेंगे मुलाकात।



5.📰✍️ स्याना क्षेत्र में चढ़त के दौरान गाना बजाने को लेकर बारातियों में आपस में जमकर मारपीट, महिलाओं ने खींचे एक दूसरे के बाल, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही वायरल।
➡️स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर – गढ़ स्टेट हाईवे की बताई जा रही है घटना, मोहल्ला नई सड़क से बुलंदशहर जा रही थी बारात, वायरल वीडियो में महिलाएं और पुरुष आपस में मारपीट करते आ रहे हैं नजर, कुछ लोगों के घायल होने की भी है खबर, मारपीट की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस मामले की कर रही जांच।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ स्याना क्षेत्र में बरौली स्थित कॉलोनी वासुदेव वाटिका में चोरों का आतंक; बीती रात चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़कर सोलर प्लेट, स्टार्टर, तार व जनरेटर कर लिया चोरी। सुबह घटना का पता चलने पर मचा हड़कंप, पीड़ित उज्जवल ने मामले की पुलिस को दी सूचना, घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।

📰✍️ आज सांसद भोला सिंह से मिले जीएसटी कम होने पर गदगद हुए उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के व्यापारी; सांसद को सौंपा जीएसटी कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के लिए आभार पत्र, राजेंद्र अग्रवाल ने कहा मध्यम वर्गीय जनता पर इसका पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव, चीज सस्ती होगी तो खरीदारों में भी होगी वृद्धि, जिसका मध्यम वर्ग उद्यमी एवं व्यापारी को मिलेगा लाभ।

📰✍️ देर रात सिकंदराबाद क्षेत्र में कांवरा मोड पर भैंस बुग्गी से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत; ग्राम भराना निवासी है मृतक सुमित पुत्र देवेंद्र, अपने पिता के लिए खाना लेकर दीक्षित हॉस्पिटल जा रहा था सुमित, रास्ते में कांवरा मोड़ पर सामने से आ रही भैंस बुग्गी से हो गई टक्कर, घायल सुमित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे कर दिया मृत घोषित।

📰✍️अनूपशहर रोड पर करनपुर गांव के पास खड़े वाहन से ट्रक की टक्कर; ट्रक चालक इमरान की मौके पर मौत, हेल्पर मुकेश गंभीर घायल, अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर।

📰✍️ खुर्जा क्षेत्र के गांव अगवाल के पास सरेराह युवक का शव मिलने से सनसनी; कल शाम से लापता था शेखपेन निवासी 25 वर्षीय शहजाद, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📰✍️पहासू थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में अज्ञात वाहन ने दिव्यांग को मारी टक्कर; घायल को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती, जहां उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ यूपी पुलिस का सिपाही निकला आनडिमांड कार चोरी गैंग का मास्टरमाइंड, हुआ सस्पेंड, पुलिस कर रही तलाश।
➡️गाजियाबाद में वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। यह गैंग ऑन डिमांड कार चोरी कराता था। अब तक गैंग 50 से ज्यादा कार चोरी कर चुका है। गैंग का मास्टरमाइंड यूपी पुलिस का सिपाही था। देर रात सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद से वह फरार है। जांच में पता चला कि आरोपी गाड़ियों की डिमांड वॉट्सऐप पर देता था। चोर गैंग उन कारों को दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों से चोरी करता। इसके बाद वह तय जगह पर खड़ा कर देता। फिर इन गाड़ियों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जैसे राज्यों में बेच दिया जाता।
News Editor: Dharmendra Mittal


