11 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️आखिरकार जिले की गौशालाओं का क्या है सच? अफसर करें निरीक्षण तो रिपोर्ट ओके, विधायक करें तो कमियां ही कमियां।

➡️ पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि जब अफसर निरीक्षण करते हैं तो नाममात्र मिलती है कमियां और जनप्रतिनिधि करते हैं तो सामने आ जाती है सच्चाई। सदर विधायक प्रदीप चौधरी के गांव असावर की गौशाला में निरीक्षण के दौरान स्थिति मिली बद से बदतर। रिकॉर्ड के अनुसार होने चाहिए थे 93 गोवंश, मौके पर मिले कुल 77 गोवंश, 16 गोवंशों का नहीं कोई अता-पता, दलदल में फंसी मिली पांच गाय, हरे चारे की भी नहीं मिली कोई व्यवस्था, केयर टेकर नहीं दे सका कोई स्पष्ट जवाब।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर- 17 सितंबर, 2025

2.📰✍️ प्रमोशन पाकर सीओ बने यूपी के 79 इंस्पेक्टर; बुलंदशहर के भी दो इंस्पेक्टर लिस्ट में शामिल

➡️ जनपद में तैनात राजेश चतुर्वेदी और अजय राय भी प्रमोशन पाकर बने पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं।

3.📰✍️ सिटी क्षेत्र के मालवीय मार्ग पर सुबह तड़के फिसल गए दर्जन भर दुपहिया वाहन, कई लोगों को आ गई चोट, स्थानीय व्यापारियों ने संभाला मोर्चा। 

➡️ अंसारी रोड चौराहे से डिप्टीगंज चौराहे की तरफ जाते समय एक बड़ा वाहन शायद शीरा लिक्विड टाइप जा रहा था लेकर, जो लगातार रिसता चला गया और सड़क पर हो गई फिसलन, जिससे 10-12 दुपहिया वाहन रोड पर गए फिसल, कई व्यक्तियों को आई चोट।

➡️ जिसके बाद मालवीय मार्ग स्थित व्यापारी बदर भाई खान, वार्ड मेंबर लोकेश लोधी, नीरज बंसल एवं स्थानीय व्यापारियों ने नगर पालिका से पानी का टैंकर बुलाकर कराई सफाई, जिसके बाद स्थिति हुई सामान्य।

4.📰✍️ पत्नी ने दबाया मुंह, प्रेमी ने चुनरी से घोटा गला, छटपटाता रहा पति; प्रेमी के साथ अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या।

➡️ थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर में 8 सितंबर की रात की घटना, मौत लगे सामान्य इसलिए पत्नी ने हार्ट अटैक का बनाया बहाना, लेकिन भतीजी ने खोला राज, जिसके बाद मृतक ओमपाल के बड़े भाई रवि ने 10 सितंबर को पुलिस में दर्ज कराई मृतक की पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी अभय के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में दोनों ने कबूल किया जुर्म।

5.📰✍️ औरंगाबाद में एक मरीज को लेकर आपस में भिड़े चिकित्सक; जमकर हुई तोड़फोड़, चिकित्सक समेत तीन घायल, पांच हिरासत में

➡️ क्षेत्र के जहांगीराबाद मार्ग पर पैठ गली स्थित विजय आप्टिकल्स और ज्योति ऑप्टिकल्स की घटना, आंखों का इलाज कराने आए एक मरीज को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, दोनों क्लीनिकों में तोड़फोड़ का एक दूसरे पर आरोप। घायलों ने एक दूसरे को नामजद करते हुए पुलिस को दी है तहरीर, पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया है। घटना में अरविंद, नितेश और रज्जे को आई है चोट।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ संस्कृतिक सप्ताह का पहला दिन; कान्हा गौशाला में गौ सेवा से की भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने संस्कृति सप्ताह की शुरुआत।

➡️ इस दौरान सदस्यों ने गौ माता को खिलाया हरा चारा, गुड़ और चोकर। इस अवसर पर संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल, अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, कमल किशोर गोयल और नितिन सचदेवा आदि रहे मौजूद।

📰✍️ जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में ईओ से मिला उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र), ईओ ने कहा कल से भरे जाएंगे गढ्ढे

➡️ कहा सड़क पर गहरे गड्ढों, धूल, कीचड़ और लगातार हो रहे हादसों से परेशान हैं व्यापारी। अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सड़क का काम 12 सितंबर से शुरु हो जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल अरोड़ा, नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल, नगर महामंत्री अमित सिंघल, काली नदी रोड के सचिन बंसल, मुकेश अरोड़ा, रामकिशोर शर्मा, धर्मराज, बबलू, विनीत आदि व्यापारी मौजूद रहे।

📰✍️गुरु साहिब की नगर कीर्तन यात्रा का किया सिख समाज ने स्वागत।

➡️सिखों के नौवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब भाई मती दास, सती दास, भाई व्याला जी की 350 साहला शहादत शताब्दी को आसाम से याद करते हुए 21 अगस्त को प्रारम्भ नगर कीर्तन के दर्शन बुलन्दशहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया । सारी संगत ने मत्था टेक कर गुरु साहिब की पालकी साहिब का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजीव सेठ (रामूभाई) द्वारा संगती के लिये पुलाव का प्रसाद वितरण किया पंच प्यारो व सदस्यों का सिरोपा डालकर सम्मान किया गया जिसमे खुशवीर सिंह, जगजीत सिंह छाबड़ा, रसजीत सिह, मन्जीत सिह आदि साथ रहे।

📰✍️ गुलावठी में निर्माणाधीन कॉलोनी में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 10000 के इनामियां बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़; पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ बदमाश सलीमुद्दीन, गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस, खोखा और मोटरसाइकिल बरामद।

📰✍️ पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक; प्रदेश मंत्री अमल खटीक रहे मुख्य अतिथि, अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने और संचालन जिला महामंत्री नवीन शर्मा ने किया। इस दौरान सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यो की रुपरेखा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जनप्रिय चौधरी, प्रशांत गुर्जर, सतीश सैनी, नरेंद्र चौहान, मोहित सोनी, जीतन शर्मा, सत्यप्रकाश राघव, बब्लू तेवतिया, रवि लोधी, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव बालका मार्ग पर स्थित अस्थाई गोशाला से गोवंश चोरी करने का प्रयास, विरोध करने पर केयर टेकर को पीटा; गोशाला के चारों ओर हो रही तार बंदी के तारो को काटकर अन्दर पहुंचे दो युवकों ने एक गोवंश की चोरी करके ले जाने लगे। चोरों की आहट पर मौके पर पहुंचे केयर टेकर ने गौवंश की चोरी करने का विरोध किया तो आरोपियों ने केयर टेकर की पिटाई कर दी और गोवंश को छोड़कर फरार हो गए। केयर टेकर ने ग्राम प्रधान सहित अपने परिजनों को सूचना दी। चोरों के आने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित केयर टेकर ने दो नामजद युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

📰✍️आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम का सख्त एक्शन, 21 अफसरों का रोका लापरवाही पर वेतन; डीएम ने सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। वेतन रोके गए अधिकारियों में बीएसए, सहायक श्रम आयुक्त और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, स्याना, जहांगीराबाद, सिकंदराबाद, पहासू और डिबाई के बीडीओ शामिल हैं। स्थानीय निकाय के अंतर्गत जहांगीराबाद, शिकारपुर, सिकंदराबाद और खुर्जा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शामिल हैं। तहसील स्तर पर सदर, डिबाई, अनूपशहर और स्याना के तहसीलदारों का वेतन रोका गया है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पत्नी से कहासुनी पर लगाई फांसी, मौत।

➡️ आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने सुसाइड कर लिया। प्रतापगढ़ में उन्होंने अपने घर में फांसी लगाई। वह छुट्टी पर आए थे। सुबह वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकलने वाले थे। इसी बीच पत्नी पर फोन से बातचीत के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी। परिवार वालों का कहना है कि आशीष सिंह का पत्नी से विवाद चल रहा था। ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिनों से विवाद बढ़ गया था।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: