चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले के मिलावटखोरों पर हुई कार्रवाई; एडीएम प्रशासन ने ठोका 5 लाख का जुर्माना।
➡️ एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडे ने अगस्त माह के 18 मामलों में कार्यवाही करते हुए मिलावटखोरों पर कुल 5 लाख का ठोका है जुर्माना, इनमें खुर्जा रोड स्थित एक नामी डेयरी भी है शामिल, जिस पर 45 हजार और 35 हजार कुल 80 हजार का लगाया गया है जुर्माना।

2.📰✍️ खुर्जा में दुनिया का पहला ‘अनोखी दुनिया’ सिरेमिक वेस्ट पार्क तैयार — 5.86 करोड़ की लागत से 80 टन कबाड़ से बनीं 100 कलाकृतियां, सितंबर अंत से पर्यटकों के लिए खुलेगा।

➡️ बुलंदशहर के खुर्जा को सिरेमिक की राजधानी बनाने की दिशा में योगी सरकार के निर्देश पर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बनाया है ‘अनोखी दुनिया’ नाम से दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क। करीब 2 एकड़ में बने इस पार्क में छह कलाकारों व 120 कारीगरों ने टूटी सुराहियों, कप, केतली व अन्य बर्तनों के टुकड़ों से 100 अनोखी कलाकृतियां बनाई, जिनमें 28 बड़ी कलाकृतियां हैं खास आकर्षण।
➡️बच्चों के गेमिंग जोन, सेल्फी प्वाइंट, कैफे और ग्रीनरी से सजा यह पार्क सितंबर अंत तक पर्यटकों के लिए जाएगा खुल, पार्क खुर्जा की सिरेमिक विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान देने के साथ-साथ व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी देगा उड़ान।



3.📰✍️ सिटी क्षेत्र में तारीख पर आई महिला को कचहरी के बाहर से जबरन उठा ले गया पति, महिला के प्रेमी ने की पुलिस में शिकायत।
➡️ कचहरी रोड पर अपने साथियों के साथ ई रिक्शा में पत्नी को ले गया बैठाकर, महिला के मित्र ने बताया की जिला कोर्ट में पत्नी का पति से चल रहा है तलाक का केस, पति से विवाद के बाद प्रेमी के साथ नोएडा रह रही थी महिला, आज प्रेमी के साथ तारीख पर आई थी जिला न्यायालय, सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

4.📰✍️ सिटी क्षेत्र में कसाई बाड़े पुल के पास भरभराकर गिरा 80 साल पुराना तीन मंजिला मकान, गनिमत रही नहीं हुई कोई जनहानि।

➡️ पिछले 70-80 सालों से ₹20 महीना पर किराए पर रह रहा का मोहम्मद असलम का परिवार, लगातार रो रही बारिश से कमजोर हो गई थी मकान के नींव, मकान गिरने से चंद लम्हे पहले ख़तरा भांपकर मकान से बाहर आ गए थे परिवार के लोग, इसके बाद कुछ ही पलों में धराशाई हो गया पूरा मकान, मकान के मलबे में दबा घर का सामान।



5.📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र में गरीबों को मिलने वाली चीनी की प्राइवेट धर्म कांटे पर हो रही कालाबाजारी, मुखबिर की सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने मारा छापा।
➡️ छापेमारी के दौरान क्षेत्र की नवीन मंडी के पास स्थित श्री साई धर्म काँटे पर मिले सरकारी चीनी के 50-50 किलो के 30 कट्टे, सप्लाई इंस्पेक्टर अभिनाश यादव ने कहा जांच के बाद की जाएगी कार्यवाही।
इंस्टाग्राम पर सप्लाई इंस्पेक्टर की वीडियो का लिंक 👇
Click here: Instagram Video link
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में पीईटी परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो मुन्नाभाई; गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज में अजय यादव और ऑल सेंट स्कूल में विपिन कुमार नाम बदलकर पहुंचे परीक्षा देने, जांच में पाया गया कि दोनों ने साल 2023 में हरदोई में अलग नाम से दी थी परीक्षा, दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू।

📰✍️समाधान दिवस का जनपद की सभी तहसीलों में हुआ आयोजन; डीएम और एसएसपी ने सिकंदराबाद में सुनी समस्याएं, 33 शिकायतें हुई प्राप्त जिनमें मात्र 3 का ही हो पाया निस्तारण, अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश, इस दौरान एसडीएम दीपक पाल और सीओ रहे उपस्थित।


📰✍️ शहर में DFO ऑफिस के बाहर देखा गया 10 फीट का विशाल अजगर; जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल, लगभग 5 दिन पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो।

📰✍️ कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के बुद्धिजीवियों से कल संवाद करेगी नोडल अधिकारियों की टीम; सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम के सदस्य कल सुबह ग्यारह बजे जिला उद्यम एवं प्रोत्साहन केन्द्र विद्या में ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवियों से करेंगे संवाद, जनपद के बुद्धिजीवी हैं सादर आमंत्रित। इस दौरान 3 थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति तथा 12 सेक्टर्स पर ध्यान केन्द्रित करते हुए जन भागीदारी एवं जन जागरुकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों से राज्य के विकास हेतु रोड मैप पर की जायेगी चर्चा।

📰✍️खेलकूद प्रतियोगिता के लिए टांडा स्टेडियम में होंगे ट्रायल; प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक- बालिका एवं सीनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए जिलास्तर पर ट्रायल का किया जाएगा आयोजन। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया 12 सितंबर को सीनियर पुरुष कबड्डी, 18 सितंबर को सब जूनियर बालिका कबड्डी और 24 सितंबर को सब जूनियर बालक कुश्ती के होंगे ट्रायल।

📰✍️श्राद्ध पक्ष सप्ताह में राधा माधव सत्संग मण्डल ने की गौसेवा और हरे चारे की व्यवस्था; सिटी क्षेत्र के साठा में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सभी सदस्यों के सहयोग से की गई हरे चारे की व्यवस्था। कार्यक्रम में जय प्रकाश वर्मा और नीतीश अग्रवाल का रहा विशेष योगदान।


📰✍️ आईपी डिग्री कॉलेज में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए जिले के मेधावी छात्रों एवं शिक्षकों से संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन; प्रतिभागियों से 12 प्रमुख सेक्टरों पर मांगे गए सुझाव, कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय रहे उपस्थित।

📰✍️ सहकारी नगर स्थित आईटीआई में हुआ कार्यशाला का आयोजन; नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद, विजय कुमार दत्त और डॉ. अनंत कुमार वरिष्ठ साईंटिस्ट ने लिया भाग। कार्यशाला में अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति तथा 12 सेक्टर्स पर ध्यान केन्द्रित करते हुए छात्रों और अनुदेशकों से किया गया संवाद। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द नेमा, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️उत्तर प्रदेश में IPS अफसरों का महा-मंथन, सरकार ने किए बड़े पैमाने पर तबादले।


📰✍️बाराबंकी कांड के बाद ऐक्शन में योगी सरकार, यूपी के हर कॉलेज-यूनिवर्सिटी की अब होगी चेकिंग।
➡️ श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में लॉ फेकेल्टी की मान्यता को लेकर आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में मच गया था हड़कंप। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की सघन जांच के दे दिए हैं आदेश। प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों को हर जिले के लिए अलग-अलग जांच टीम गठित करने का दिया गया है आदेश।
News Editor: Dharmendra Mittal


