7 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ आज से पितृपक्ष प्रारंभ और आज ही लगेगा साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण, भारत सहित कई देशों में दिखाई देगा ‘ब्लड मून‘।

➡️  करीब 3:30 घंटे लगने वाले चंद्र ग्रहण की आज रात 9:58 पर होगी शुरुआत, देर रात 1:26 पर होगा खत्म। इससे पहले पितृपक्ष के पहले दिन श्राद्ध पूर्णिमा पर आज सुबह से ही छोटी काशी अनूपशहर सहित जिले के गंगा घाटों पर उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

2.📰✍️ जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पीईटी की परीक्षा; दूसरे दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेने आईपी डिग्री कॉलेज पहुंचे डीएम और एसएसपी।

➡️ दोनों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए बायोमेट्रिक सिस्टम से लेकर सीसीटीवी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को मिली एंट्री, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट रहे तैनात।

3.📰✍️खुर्जा क्षेत्र में अगवाल रेलवे फाटक के पास अंडरपास के नीचे चल रही अरशद मेटल वर्क्स फैक्ट्री पर कार्यवाही; प्रदूषण विभाग ने किया सील, बिजली विभाग ने  काटी बिजली।

➡️ फैक्ट्री से निकल रहे जहरीले धुएं की मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम ने लेखपाल को जांच के लिए भेजा। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद एसडीएम की मौजूदगी में मौके पर पहुंची प्रदूषण, बिजली और जीएसटी विभाग की टीम। फैक्ट्री के पास न तो प्रदूषण विभाग की एनओसी थी और न ही अग्निशमन विभाग की। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी और जेई ने फैक्ट्री की सभी मशीनें कर दीं सील। बिजली विभाग के एसडीओ ने बकाया बिल के कारण काट दी फैक्ट्री की बिजली। मौके पर 44 कमर्शियल सिलेंडर भी मिले, जिनकी अग्निशमन विभाग और पुलिस कर रही जांच।

4.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र में आधी रात गल्ला व्यापारी के घर में घुस नकदी और गहने लेकर फरार हो गया चोर, सोता रहा परिवार।

➡️ क्षेत्र के मोहल्ला राधा कृष्ण निवासी नवीन शर्मा के घर में घुसकर 1.20 लाख रुपये कैश और गहने चोरी कर फरार हुआ आरोपी, गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश के आने और जाने का फुटेज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को तलाश रही पुलिस।

5.📰✍️ सिटी क्षेत्र स्थित मातृछाया हॉस्पिटल में 1 सितम्बर से चल रहे पोषण जागरुकता सप्ताह का आज हुआ समापन, आखिरी दिन लोगों को दी गई संतुलित आहार की जानकारी।

➡️ इस दौरान निदेशक एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा ने कहा संतुलित आहार, समय पर भोजन तथा सही आदतें अपनाकर हम स्वास्थ्य को बना सकते हैं बेहतर। अंतिम दिन इन-हाउस डायटीशियन नुपुर गोयल एवं डॉ. मानसी सचदेवा ने  लोगों को दिए पोषण संबंधी विशेष टिप्स, विभिन्न आयु वर्ग के लिए आवश्यक पोषण तत्वों, उचित भोजन योजनाओं और स्वास्थ्यवर्धक आदतों पर की चर्चा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे भाजपाई, जिला कार्यालय पर हुई भाजपा की  बैठक में लिया गया निर्णय।

➡️ जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता, जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि ने किया संचालन। बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ चेकअप, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रबुद्धजन कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल जयंती, स्वदेशी मेला प्रदर्शनी, दिव्यांगजन सम्मान, गांधी जयंती कार्यक्रम तथा नमो वन नमो पार्क जैसे कार्यक्रम होंगे आयोजित। इस अवसर पर दीपक ऋषि, दीपक दूल्हेरा, संजय गुर्जर, शंभू सिंह राघव, ठाकुर ललित सिंह, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, धर्मेद्र काली, उषा बंसल, शशि शर्मा, किशोर लोधी, अभिनव वर्मा, राहुल वाल्मीकि रहे शामिल।

📰✍️ गुल्लक पुस्तक में बुलंदशहर जिले की दो शिक्षिकाओं की कहानी हुई चयन, सीएम योगी ने डिजिटल माध्यम से किया पुस्तक का विमोचन।

➡️ गुल्लक पुस्तक में बच्चों के लिए रोचक कहानियों का  समावेश कर पढ़ाई को बनाया गया है रुचिकर, जनपद की दो शिक्षिकाओं रेनू चौहान सहायक अध्यापक पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलबेगमपुर तथा भारती खत्री उ. प्रा. वि. फतेहपुर मकरंदपुर की लिखी कहानियों का पुस्तक में किया गया है चयन, एससीईआरटी लखनऊ से डा. रेनू गुप्ता द्वारा दी गयी सूचना।

📰✍️थाना बीबीनगर क्षेत्र के बेनीपुर गांव में खेलते समय दलदल में डूबा किशोर, मौत; बॉल निकालने के लिए कीचड़ में घुसा था किशोर, इस दौरान कीचड़ नुमा दलदल में गया फंस, स्थानीय लोगों ने बम मुश्किल किशोर के शव को दलदल से निकाला बाहर।

📰✍️अगस्त माह में बुलंदशहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही; जनपद में 74 पर की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई, वहीं गैंगस्टर के तहत 29 अपराधियों पर हुई कार्रवाई।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मेरठ में देर रात गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान  युवक की चाकू मारकर हत्या; रात करीब 10 बजे गंग नहर के पास विसर्जन जुलूस पहुंचने पर हमलावर जुलूस में घुसे, फायरिंग की तो जुलूस में भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे, इसी बीच हमलावरों ने युवक बॉबी गौतम को पकड़ चाकू के ताबड़तोड़ वार किए, दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

📰✍️यूपी में पंचायत चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती 9 अक्टूबर को काशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में रैली के जरिए करेंगी शक्ति प्रदर्शन; इस दिन काशीराम स्मारक स्थल पर बड़ी रैली का होगा आयोजन, खुद मायावती होंगी शामिल, पार्टी ने 3 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य किया है तय।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: