चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया”— बुलंदशहर में गणपति विसर्जन की धूम; कहीं रोल्स-रॉयस तो कहीं रथ, कहीं ठेले तो कहीं कंधे पर दिखे भगवान गणेश- हर जगह बप्पा के जयकारों के साथ झूमते हुए लोगों ने किया गणेश विसर्जन।
➡️ विसर्जन से पहले वलीपुरा नहर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, श्रद्धालुओं से बात कर स्वच्छता और सुरक्षा पर दिया जोर। गहरे पानी में न जाने हेतु बैरिकेडिंग व गोताखोर रहे तैनात, ट्रैफिक से निपटने लिए अपनाया गया रूट डायवर्जन, सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में पुलिस बल रहा तैनात।

2.📰✍️ रात से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे परीक्षार्थी, जनपद में दो पालियों में हुई पीईटी परीक्षा, इससे पहले परीक्षा केंद्रों का डीएम और कप्तान ने किया निरीक्षण।

➡️ केंद्रों पर सघन चेकिंग और कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, सुबह परीक्षा से पहले डीएम और एसएसपी ने शहर के मुस्लिम इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचकर केंद्र प्रबंधकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को दिए दिशा निर्देश।
➡️ परीक्षा देने के लिए रात से ही आना शुरू हो गए थे परीक्षार्थी, जिन्हें डोडा विभाग ने रात्रि निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह ले जाकर आश्रय कराया उपलब्ध।



3.📰✍️ नरौरा थाने में तैनात दरोगा का रिश्वत की डील करते ऑडियो वायरल, एसएसपी ने लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के दिए आदेश।

➡️ थाना नरौरा में तैनात दरोगा अनोखेलाल का एक मुकदमे में मदद के नाम पर ठेकेदार से ₹5000 की रिश्वत की डील का सोशल मीडिया पर ऑडियो हुआ वायरल, ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से दरोगा को किया लाइन हाजिर, जांच के आधार पर होगी अग्रिम कार्यवाही।

4.📰✍️ शिकारपुर में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से रास्ता रोक आरोपी को भगाया, 31 लोगों पर एफआईआर दर्ज।
➡️ क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ के चेहला में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, गांव के प्रधान मोहम्मद रऊफ सहित अन्य ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से रोक दिया रास्ता, पुलिस को बहस में उलझाकर आरोपी को दिया भगा।
➡️पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर गांव के प्रधान रऊफ, मुजम्मिल, इनाम, हुमायूं, शोएब, रजा मोहम्मद, सत्तार खां समेत 11 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।



5.📰✍️ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान में बुलंदशहर पुलिस नंबर वन; प्रभावी पैरवी कर जून माह में प्रदेश में पहला स्थान किया हासिल।
➡️ बुलंदशहर पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए जून में 107 अभियोगों में कुल 143 अभियुक्तों को दिलाई सजा,
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन एसपी क्राइम के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सैल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से हासिल हुआ यह मुकाम।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस में लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा; शुक्रवार को निकले जुलूस में पुलिस की मौजूदगी में झंडा फहराने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में मचा हड़कंप, झंडा लहराने वाले दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


📰✍️ मातृछाया हॉस्पिटल में पोषण जागरूकता सप्ताह के छठे दिन डाइट प्लान पर दिया गया जोर; डायटीशियन नुपुर गोविल ने बताया सही डाइट दवाइयों के साथ मिलकर जल्द दिलाती है स्वास्थ्य लाभ। डॉ. आशीष शर्मा ने टाइफॉइड व पीलिया में हल्का, सुपाच्य भोजन व तरल पदार्थों को लेने की दी सलाह। डॉ. मानसी सचदेवा ने सी-सेक्शन के बाद पोषण से वजन नियंत्रण व अच्छे स्तनपान पर दिया जोर।


📰✍️ अनंत चतुर्दशी पर सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने मां काली को अर्पण की पोशाक; मंदिर के पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान के साथ कराया हवन, सभी सदस्यों ने सुख, शांति और समृद्धि की मां काली से की कामना। अध्यक्ष अनिल बंसल, मधु बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, शालू ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, वीना वर्मा, अंकित मित्तल, तेजस्वी मित्तल, संजय शर्मा, सुमन शर्मा, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, चन्द्र भूषण मित्तल, चित्रा मित्तल आदि सदस्य रहे उपस्थित।


📰✍️ मलका पार्क में भारत विकास परिषद बुलंदशहर समर्पण सांस्कृतिक सप्ताह के तीसरे दिन तुलसी वितरण का कार्यक्रम का किया आयोजन; इस दौरान 150 से अधिक पौधों का किया गया वितरण। लोकेश अग्रवाल, सुमित गोयल, तुषार अग्रवाल एवं अर्पित अग्रवाल कब व्यवस्थाओं में रहा सहयोग।


➡️ गुलावठी स्थित खुशहालपुर गांव के रेलवे अंडरपास में एक युवक मिला शव; हार्वेस्टिंग सिस्टम के पास लोगों ने शव को देखकर पुलिस को दी सूचना, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है, मामले की जांच में जुटी पुलिस।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखीमपुर-खीरी में नाव नदी में बही, बीस लोग डूबे, 18 को बचाया, बाप बेटी की तलाश जारी।
➡️ आज सुबह 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई। बताते हैं कि ग्रामीण नाव से बाजार जा रहे थे तभी नाव अधूरे पुल से टकराई और टक्कर से नाव का अगला हिस्सा टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। रस्सी फेंककर 20 में से 18 लोगों को बचाया जबकि बाप बेटी बह गए।

📰✍️भारी भीड़ जुटने की संभावना पर बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कार्यक्रम की अनुमति निरस्त।
➡️आगरा में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की धर्म सभा शुरु होने के पहले प्रशासन ने इसकी इजाजत को रद्द कर दिया है। कार्यक्रम के आयोजकों ने इसको कैंसिल किए जाने की पुष्टि की है। कथा की अनुमति निरस्त किए जाने के पीछे की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि प्रशासन को इसमें भारी भीड़ के जुटने की आशंका थी। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने इस बारे में आयोजकों को जानकारी दी।
News Editor: Dharmendra Mittal


