चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शिक्षक दिवस पर जिले भर के शिक्षक हुए सम्मानित; बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में 60 शिक्षकों का सम्मान, डॉ. अंतुल तेवतिया रहीं मुख्य अतिथि।

➡️अनीता त्यागी ने किया कार्यक्रम का संचालन, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के 60 शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में डीआईओएस विनय कुमार, बीएसए डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी व बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ रहे मौजूद।
➡️इस दौरान आशा दिवाकर, जूली मलिक, चिंतन चौधरी, ललित कुमार, सुरभि सैनी सहित कई शिक्षकों को नवाचार, नामांकन वृद्धि, डिजिटल शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के लिए मिला सम्मान।



2.📰✍️गुरु वंदन दिवस पर भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने 40 गुरुओं को किया सम्मानित; ईओ नगर पालिका डाक्टर अश्विनी कुमार रहे मुख्य अतिथि।

➡️ संयोजक चंद्रभूषण मित्तल ने किया कार्यक्रम का संचालन। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भूतेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष अनिल बंसल सचिव विकास ग्रोवर और कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह, ऋषि अग्रवाल, कमल किशोर गोयल, सुमन शर्मा सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।
➡️ इस अवसर पर मौहम्मद जाकिर, रामू जी, कविता अग्रवाल, अनीता चौधरी, ज्योति भारद्वाज, ज्योति दीक्षित, दीप्ति सिंह, यशेष तोमर, अनुपम शर्मा, संजय शर्मा, चिंतन चौधरी, गीता तेवतिया, बीनू, योगेश शर्मा, अंजलि, ममता सक्सेना, ममता शर्मा, मोनिका गुप्ता, अर्चना सक्सेना, गीता रानी, नितिन शर्मा, विजय कुमार, शिवकुमार, अनिल कुमार, राजेन्द्र शर्मा, मूलचंद, अभिषेक सिंह, राजकुमार, कमलराज उपाध्याय, सोमेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, ऐनेंद्र शर्मा, सत्यम शर्मा, मनु रघुवंशी, निधि भारद्वाज आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर किया गया सम्मानित।



3.📰✍️ सिटी के ट्रांसपोर्ट नगर में बीडीए की 44 दुकानों का लॉटरी के द्वारा किया गया आवंटन।

➡️सचिव ज्योत्सना यादव मैं जानकारी देते हुए बताया कि बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए शापिंग काम्प्लेक्स की 99 दुकानों में 44 का लाटरी द्वारा किया गया आवंटन। सचिव ज्योत्सना यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, मुख्य लेखाधिकारी कर्मजीत कौर की उपस्थिति में हुई आवंटन प्रक्रिया।

4.📰✍️स्याना क्षेत्र के रूखी भगवानपुर मार्ग पर भट्टे के पास ज्वेलरी व्यापारी पिता-पुत्र से लूट; हथियारों के बल पर 25 लाख के सोने चांदी के गहने और 20 हज़ार कैश लूटकर लुटेरे फरार।
➡️ बुगरासी निवासी अशोक और पुत्र टिंकू स्कूटी पर जनपद अमरोहा के गांव से ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर ज्वेलर्स को रोका, ज्वेलर्स से 10 लाख का सोना, 15 लाख की चांदी और 20 हज़ार रुपये लूट ले गए बाइक सवार हथियारबन्द लुटेरे। पीड़ित के मुताबिक लुटेरों की संख्या थी 5, घटना स्थल पर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे दो बदमाश। लूट की सूचना के बाद SSP दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर मौजूद।



5.📰✍️थाना छतारी क्षेत्र के सहर गेट पर बारिश का कहर; बाइक सवार पर गिरा नीम का विशाल वृक्ष, मौत।
➡️ देखते ही देखते गिर गया विशाल वृक्ष, वृक्ष के नीचे खड़े व्यक्ति की दबने से मौत, बाइक भी हुई क्षतिग्रस्त, पहासू के बनैल गाँव का रहने वाला है मृतक 50 वर्षीय नीरज शर्मा, सीसीटीवी में कैद हुई दर्दनाक हादसे की तस्वीर।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️मातृछाया हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण जागरुकता सप्ताह के पांचवें दिन बुजुर्गो के पोषण पर कार्यक्रम हुआ आयोजित; अस्पताल में आए लोगों ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर उपयोगी जानकारी की प्राप्त, वरिष्ठ नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश। इस अवसर पर डॉ. गुरुवंश सचदेव, डॉ. मानसी सचदेव, डॉ. आशीष शर्मा एवं इन-हाउस डाइटिशियन नुपुर गोविल रहीं शामिल।


📰✍️ पहासू में हर्षोल्लास के साथ निकल गया ईद मिलादुन्नबी जुलूस; कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने मुस्लिम समाज को दी बधाई, कहा यह पर्व पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन, त्याग और इंसानियत के संदेश को याद करने का है दिन। जुलूस में जिला सचिव सगीर अहमद, नगर अध्यक्ष परवेज पठान, नरेश बाल्मिकी, नदीम खान, आबिद खान रहे मौजूद।


📰✍️ काली नदी रोड की सड़कों का हाल बेहाल; उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के तत्वाधान में राजेंद्र अग्रवाल के साथ व्यापारियों ने सदर विधायक प्रदीप चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। कहा गड्ढों से आए दिन हो रहे हैं हादसे, डिवाइडर से संकरी हो गई है सड़क, भारी वाहनों के प्रवेश से और बिगड़ रहे हैं हालात,व्यापार प्रभावित होने से दुकानदार दुकानें बेचने को हैं मजबूर।

📰✍️अपनापन किड्स एकेडमी में हर्षोल्लास मनाया गया शिक्षक दिवस; इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिक्षकों को कार्ड, उपहार और प्यार भरे संदेश देकर किया सम्मानित। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने मंच पर दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर बनाए कार्ड्स आकर्षण का बने केंद्र।


📰✍️थाना छतारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न वादों में वांछित 17 वारंटियों को अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया; गिरफ्तार वारंटियों में धौरऊ से स्वंय प्रकाश, सहार से वरूण, जाटवान से अमित व सूरजपाल, टुण्डाखेड़ा से योगेश उर्फ चकटा व राकेश कुमार तथा पण्ड्रावल से 11 आरोपी शामिल हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेमदत्त, शीलेन्द्र प्रताप, अतुल कुमार, जयवीर सिंह, विशाल प्रताप, राजीव उपाध्याय व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

📰✍️अगस्त माह में जनपद पुलिस ने किया 1400 विवेचनाओं का निस्तारण; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर की गई लम्बित विवेचनाओं की गहन समीक्षा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए जिससे पीड़ितों को समय पर मिल सके न्याय।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ हापुड़ में मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस पर सम्मान गोष्ठी का हुआ आयोजन; प्रधानाचार्य राजीव फोगाट ने शिक्षकों से छात्रों का रोल मॉडल बनने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक के पास दुनिया बदलने की शक्ति होती है। उन्होंने इसे संकल्प दिवस बताते हुए सीखने-सिखाने, चुनौतियों से जूझने व समयानुकूल स्वयं को ढालने का संदेश दिया। अंत में सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

News Editor: Dharmendra Mittal


