4 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सिटी क्षेत्र के मौहल्ला कोठियात मोतीबाग स्थित फिटनेस वेदा प्रा०लि० फर्म पर एफडीए का छापा; नकली लेबलिंग व मिसलीडिंग क्लेम्स का खुलासा, मालिक फरार।

➡️ डीएम के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने टीम के साथ मारा छापा, इस दौरान फर्म मिली बंद, जिसके बाद टीम ने साठा रोड रोडवेज बस स्टैण्ड के पास भारत दवाखाना नाम से संचालित दुकान पर की छापेमारी। मौके पर कार्यरत युवक जितेन्द्र राना विभिन्न ब्रांडों के लेबल लगाकर डाईट्री सप्लीमेंट्स की करता मिला पैकिंग, लगभग 140 बोतलों पर लगाए जा चुके थे लेबल, मौके पर खाली बोतलें, भारी मात्रा में रैपर व कनाडा निर्यात हेतु 80 बोतलों का तैयार कार्टन भी मिला।

➡️ फर्म द्वारा ऑनलाइन बेचे जा रहे सप्लीमेंट्स पर नियमों का उल्लंघन और भ्रामक दावे पाए गए, नहीं मिला कोई बिल, मलिक नदीम खान फरार, टीम ने दो नमूने भर जांच को भेजे। कार्यवाही में सहायक आयुक्त विनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार, मनीषा शर्मा, राम मिलन राना, हरेन्द्र कुमार तथा सेनेट्री सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला रहे उपस्थित।

2.📰✍️ गुंडा एक्ट में निरुद्ध 13 आरोपियों पर कार्यवाही; एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडे ने किया जिला बदर।

➡️ पुलिस रिपोर्ट पर न्यायालय में दायर गुंडा एक्ट में निरुद्ध 13 आरोपियों को सुनवाई के बाद किया गया जिला बदर। इसमें सिटी क्षेत्र के याकूब उर्फ आस मौहम्मद व रिहान, कोतवाली देहात के इरफान उर्फ दौला, स्याना से हितेश, बीवी नगर से नितिन उर्फ राणा, सिकंदराबाद से सलमान, अरबाज व निशांत और गुलावठी से आसिफ, इकबाल, रिजवान, दानिश और विक्की उर्फ साजन को सुनवाई के बाद किया जिला बदर।

3.📰✍️ 6 सितम्बर को गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइजरी, भूड़ चौराहा पर भारी वाहन प्रतिबंधित, सभी रूट NH-34 व वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट।

➡️5/6 सितम्बर रात 12:05 बजे से 6 सितम्बर रात 11:59 बजे तक भूड़ चौराहा पर भारी वाहन (मालवाहन/यात्री बस) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित। दिल्ली, गाजियाबाद, सिकन्द्राबाद, दादरी से आने वाले वाहन अलीगढ़-आगरा जाने हेतु NH-34 का करेंगे प्रयोग। आगरा, अलीगढ़, खुर्जा से दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले भी NH-34 से चलेंगे, ब्रह्मानंद कॉलेज टी-पॉइंट से भूड़ चौराहा तक आना मना है। मेरठ-हापुड़-गुलावठी से आने वाले वाहन अडौली तिराहा से NH-34 होकर जाएंगे, बुलन्दशहर-खुर्जा मार्ग बंद रहेगा। शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, बदायूं जाने वाले वाहन NH-34 से मामन रोड अथवा खुर्जा रोड से निकलेंगे। इसी प्रकार बदायूं, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले शिकारपुर से खुर्जा व मामन रोड होते हुए NH-34 का प्रयोग करेंगे। पुलिस ने अपील की है कि लोग एडवाइजरी का पालन करें ताकि जाम की समस्या न हो।

4.📰✍️ कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में नगर पालिकाओं के विकास कार्यों को मिली मंजूरी, पोर्टल से कर जमा करने वाले नागरिकों को डीएम ने किया सम्मानित।

➡️बैठक में 15वें वित्त आयोग से मिली अवस्थापना विकास निधि (2% स्टाम्प शुल्क) से नगर पालिका परिषद बुलन्दशहर, अनूपशहर, स्याना, शिकारपुर व नगर पंचायत औरंगाबाद, पहासू द्वारा प्रस्तुत विकास कार्यों व अनुरक्षण सामग्री क्रय प्रस्तावों को दिया गया अन्तिम रूप। बैठक में पालिकाओं के ईओ ने रखीं योजनाएं।

➡️ साथ ही जिलाधिकारी ने ई-नगर सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सिटीजन सेन्ट्रिक सेवाओं की दी जानकारी, कहा अब नागरिकों को दफ्तरों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर। इस दौरान ई-नगर सेवा पोर्टल की 10 नागरिक सेवाएँ—सम्पत्ति कर/जलकर जमा, नामान्तरण, ट्रेड लाइसेंस, पानी-सीवर कनेक्शन, विज्ञापन, फूड NOC, पेयजल पाइपलाइन NOC, फायर हाइड्रेंट, जनशिकायत व सम्पत्ति मूल्यांकन—की जानकारी दी गई, जिससे नागरिक घर बैठे सेवाएँ ले सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय भी रहे उपस्थित।

5.📰✍️मातृछाया हॉस्पिटल में पोषण जागरुकता सप्ताह के चौथे दिन महिलाओं के पोषण को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, संतुलित आहार के बारे में दी गई जानकारी

➡️ इस दौरान डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. मानसी सचदेव, डॉ. गुरदीप राजन एवं इन-हाउस डाइटिशियन नुपुर गोविल ने महिलाओं को संतुलित आहार व जीवनशैली के बारे में दी जानकारी। इसी क्रम में डाइटिशियन नुपुर गोविल ने बुलंदशहर इनर क्लब द्वारा स्मार्ट स्कॉलर स्कूल में शिक्षकों के लिए आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स किए साझा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत स्याना में हुई समीक्षा बैठक; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान बोले- जिले ने भाजपा को दिए सभी सांसद और विधायक, लेकिन नहीं हुआ विकास।

➡️कहा- सड़कें खराब और चरम पर है भ्रष्टाचार, भाजपा ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता को दिया धोखा, 2027 में उत्तर प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, सुभाष गांधी, डॉ. इरफान, नगर अध्यक्ष नजमी चौधरी व जिला उपाध्यक्ष हिमाचल गुर्जर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

📰✍️ मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज बुलंदशहर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर मिलेट्स कुकिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने बनाए पौष्टिक व्यंजन

➡️ छात्राओं ने ज्वार लड्डू, बाजरे की टिक्की, सत्तू हलवा-लड्डू, समा चावल की खीर, बाजरा-ज्वार हलवा व पकोड़े जैसे पौष्टिक व्यंजन किए तैयार। शिखा कौशिक रहीं आयोजित श्री अन्न का मिश्रण कुकिंग प्रतियोगिता की कार्यक्रम अधिकारी, निर्णायक मंडल में डाइटिशियन नूपुर गोविल व वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. मधु मिश्रा रहीं शामिल। प्राचार्य डॉ. रश्मि फौजदार सहित सभी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में दिया सहयोग।

📰✍️लगातार हो रही बारिश से ककोड़ में दो मंजिला मकान ढहा, दबने से 9 पशुओं की मौत; क्षेत्र के ग्राम नगला गोविंदपुर में देर रात गांव के मुमताज मोहम्मद का दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। मकान के भीतर बंधे 11 पशुओं में 9 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाया और जेसीबी की मदद से दबे हुए पशुओं को बाहर निकलवाया।

📰✍️सदर तहसील में गांव सिखेड़ा में चारा लेने गए किसान पर टूटकर गिरा ऊपर से गुज़र रही लाइन का तार, करंट से किसान रवींद्र पुत्र जगत सिंह की मौत; देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पहुंचे जहां पड़ा मिला शव, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, ग्रामीणों का कहना है विद्युत विभाग को कई बार ढीले तार की शिकायत की गई थी लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बागपत में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मारी, मौत; बदमाशों ने पहले युवक की बाइक में ठोकर मारी फिर उसके सिर में चार गोलियां मारकर  हो गए फरार। मृतक शहर कोतवाली क्षेत्र के बागू गांव निवासी अंकुश हैं, दोपहर में किसी काम से बाइक से बड़ौत से बागपत की तरफ जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हुई वारदात।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: