चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ लखनऊ पहुंची बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस के तीन जांबाजों की शहर के गड्ढे भरते हुए वायरल वीडियो; सराहनीय कार्य करने पर यातायात निदेशालय ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

➡️ भूड चौराहे से अड़ौली कट के बीच पुल की मरम्मत के चलते पुल बंद होने के कारण खुर्जा रोड पर बड़ा था ट्रैफिक का भार, 15 सितम्बर को महाराणा प्रताप चौक से ब्रह्मानंद कट तक सड़क पर गड्डों से जाम की स्थिति हुई थी उत्पन्न। मौके पर ड्यूटी कर रहे मुख्य आरक्षी अरविन्द बालियान, मुख्य आरक्षी पराग मलिक और आरक्षी गौरव शर्मा ने खुद पहल करते हुए गड्डो में भरी थी इंटरलॉकिंग ईट व मिट्टी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल, जनपद वासियों ने की थी प्रशंसा।
वायरल वीडियो एक बार जरूर देखकर लाइक करना ना भूले, लिंक 👇

2.📰✍️मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आज खोला गया अडौली कट से भूड चौराहा के बीच बना नहर पुल; 13 सितंबर की शाम से बंद थी आवाजाही।

➡️ इस रास्ते पर हो गए थे बड़े-बड़े गड्ढे, जिसकी वजह से यहां लगता था रोज जाम, अब पुल की मरम्मत के बाद लोगों को मिलेगी राहत, हालांकि पिछले चार-पांच दिन से पुल बंद होने की वजह से बुलंदशहर से रोजाना नोएडा-दिल्ली जाने वाले लोगों को करना पड़ा काफी परेशानियों का सामना।



3.📰✍️ किसानों द्वारा फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की गुणवत्ता को होता है नुकसान; जागरूकता हेतु कलेक्ट्रेट से डीएम ने कृषि प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

➡️कृषि विभाग द्वारा प्रचार वाहन के माध्यम से गांव गांव में घूमकर किसानों को सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं के बारे के किया जाएगा जागरूक। इस दौरान किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान, उर्वरक क्षमता को होने वाली हानि, फसल अवशेष प्रबंधन हेतु अनुदान पर दिए जा रहे उपकरणों आदि के बारे में दी जाएगी जानकारी।

4.📰✍️ मोबाइल टावर से लाइव चोरी करते हुए पकड़े गए तीन शातिर चोर; खुर्जा क्षेत्र के धरपा रेलवे अंडरपास के पास जियो टावर से चोरी करते रंगे हाथों खुर्जा पुलिस और स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार।

➡️ अलीगढ़ के रहने वाले हैं तीनों शातिर चोर समीर, तहसीम और शाहरुख। पिछले काफी समय से मोबाइल टावरों पर चोरी की वारदातों को दे रहे हैं अंजाम। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो टावर आरआरयू, दो बैटरी, दो मोडल, 20 एम केबल तार, एक स्कॉर्पियो कार और 8 हजार रुपये नगद किए हैं बरामद।



5.📰✍️35 साल पुराने हत्या मामले में आज आया फैसला; आरोपी नब्बू उर्फ़ नवाब को 10 साल की सज़ा, 20 हजार अर्थदंड।
➡️पहासू क्षेत्र में साल 1990 में आरोपी नवाब ने डकैती के दौरान नरेंद्र सिंह की गोली मारकर कर दी थी हत्या, जिस पर थाना पहासू में दर्ज हुआ था मुकदमा। मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए 9 गवाह, आज एडीजे-3 बुलंदशहर न्यायाधीश वरुण मोहित निगम की अदालत ने दोष सिद्ध पाकर सुनाई सजा। इस सफलता में अभियोजक विजय कुमार शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार कांस्टेबल संदीप सिंह व कोर्ट महर्रिर कांस्टेबल सुरजीत सिंह का रहा अहम योगदान।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️आजाद पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र प्रशांत बिल्हारी ने आईआईटी रुड़की में प्रवेश पाकर विद्यालय और जनपद का नाम किया रोशन; छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन वासिक आजाद एवं प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने 11 हजार रुपए का चैक देकर किया सम्मानित, चेयरमैन वासिक आजाद ने कहा प्रशांत ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर अर्जित की है यह सफलता, उनकी उपलब्धि से विद्यालय का बढ़ा है गौरव।


📰✍️ सिटी क्षेत्र के शीतल गंज से कल निकलेगी गणेश जी की शोभायात्रा; कल शनिवार दोपहर 3:00 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजन उपरांत निकली जाएगी श्री रामलीला मंचन के निमित्त गणेश जी की शोभायात्रा।

📰✍️ सिटी क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सेवा पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन; “विकसित भारत” विषय पर आयोजित हुई चित्रकला प्रदर्शनी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा रहीं मुख्य अतिथि, भाजपा नेता अभिनव वर्मा व कल्पना वर्मा रहे विशिष्ट अतिथि। प्रतियोगिता में मोमिना प्रथम, खुशी द्वितीय, शिल्पी तृतीय स्थान किया हासिल। छाया व प्राची को मिला सांत्वना पुरस्कार।


📰✍️सीजीएसटी कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक, जीएसटी राहत उपभोक्ताओं तक पहुँचाने पर हुई चर्चा; प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना, जिला अध्यक्ष नरेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष कपिल गोयल व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जिंदल सहित पदाधिकारियों ने असिस्टेंट कमिश्नर अजय सिंह कुंडू व सुपरिंटेंडेंट ए.के. राय से की वार्ता। बैठक में चर्चा हुई कि सरकार द्वारा दी गई जीएसटी राहत उपभोक्ताओं तक तभी पहुंचेगी जब मैन्युफैक्चरिंग स्तर पर एमआरपी कम करके भेजा जाए सामान।


📰✍️अरनिया क्षेत्र के गांव रानीयवाला में पत्थर की पटिया से वार कर मजदूर की निर्मम हत्या; गांव के बाहर बाजरे के खेत में मिला 40 वर्षीय ध्यान सिंह का शव, कल शाम से लापता था मजदूर ध्यान सिंह, परिवार ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी जेल से आएगा बाहर; मां के फर्जी साइन मामले में उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिल गई है जमानत, इस समय कासगंज जेल में बंद है उमर अंसारी, 3 अगस्त को पुलिस ने लखनऊ से किया था गिरफ्तार।

📰✍️कानपुर में देर शाम गली में टहल रहे एक बुजुर्ग को गाय ने हमला कर किया घायल; बचने के लिए बुजुर्ग ने भागने की कोशिश की लेकिन भाग नहीं पाए। जमीन पर गिराकर गाय लगातार सींग मारती रही। चीखें सुनकर आसपास के लोगों ने डंडों से गाय को भगाया। करीब एक मिनट तक चला हमला।
News Editor: Dharmendra Mittal


