30 अगस्त 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️“नो हेलमेट-नो फ्यूल”— 1 सितंबर से बुलंदशहर सहित पूरे यूपी में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, हर जिले में डीएम खुद करेंगे निगरानी।

➡️ सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार ने उठाया है सख्त कदम,  प्रदेश भर में 1 से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान, इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम के नेतृत्व और जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय में चलेगा अभियान। अभियान के दौरान पुलिस, राजस्व, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें रहेंगी तैनात, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।

2.📰✍️ मामला तूल पकड़ने पर हुई कार्रवाई; जांच के आधार पर सीएमओ ने सीएमएसडी स्टोर के नोडल अधिकारी व फार्मेसिस्ट को चार्ज से हटाया।

➡️ दो दिन पूर्व नोडल अधिकारी एवं फार्मासिस्ट के बीच  हुई थी कहासुनी,  डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल के पास था सीएमएसडी का अतिरिक्त कार्यभार। वहीं खुर्जा जटिया चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट संदीप चौधरी सीएमएसडी स्टोर से था संबद्ध। फार्मासिस्ट की संबद्धता को लेकर पिछले दिनों सदर विधायक ने शासन से की थी शिकायत जिसकी सीएमओ कार्यालय पर चल रही है जांच।

➡️ इसी बीच सीएमएसडी स्टोर के नोडल अधिकारी एवं फार्मासिस्ट के बीच कहासुनी हो गई, मामला उच्च अफसरों तक पहुंचा। इस पर एक्शन लेते हुए सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल को सीएमएसडी के अतिरिक्त कार्यभार से हटाकर एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार को सौंपी है जिम्मेदारी। साथ ही फार्मासिस्ट संदीप चौधरी की संबद्धता समाप्त कर मूल तैनाती पर जाने का जारी किया है आदेश।

3.📰✍️ पिता पुत्र के रिश्ते को कलंकित करने का वीडियो वायरल; कलयुगी बेटे ने संपत्ति विवाद में पिता को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन।

➡️ जहांगीराबाद क्षेत्र के किशनपुर ठकुरान गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना आई है सामने, संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से बुरी तरह पीटा, जबकि पुत्रवधु पूरे घटनाक्रम का बनाती रही वीडियो। पीड़ित बुजुर्ग के छोटे बेटे ने अपने भाई और भाभी के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है एफआईआर। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में दो आरोपियों को कर लिया है गिरफ्तार।

4.📰✍️संविलयन विद्यालयों का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए डाक्टर लक्ष्मीकांत पांडेय; बच्चों से किया संवाद, शिक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा।

➡️ इस दौरान सर्वप्रथम सिकंदराबाद में तिल बेगमपुर पीएम श्री संविलियन विद्यालय का किया निरीक्षण, इसके उपरांत उन्होंने संविलियन विद्यालय जोखाबाद, डेरीतिल तथा प्राथमिक विद्यालय तिल की मढ़ैया का किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित, बच्चों की सक्रियता देख संतोष किया व्यक्त।

5.📰✍️डिबाई में पत्नी हत्याकांड का पर्दाफाश!
पति आसिक गिरफ्तार, कब्रिस्तान से आलाकत्ल लोहे की रॉड बरामद।

➡️डिबाई क्षेत्र के ग्राम कसेर कलां में 23 जुलाई को कब्रिस्तान के पास मिला था महिला आसिया का शव, पुलिस ने मृतका के पति आसिक पुत्र सलीम निवासी गोविन्दपुर को कसेर फाटक से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड की बरामद। पूछताछ में आसिक ने पत्नी के अवैध सम्बन्धों से क्षुब्ध होकर हत्या करने की बात कबूल की। मामले में मृतका के भाई आस मोहम्मद उर्फ सम्मू की तहरीर पर हुआ था केस दर्ज।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शिकारपुर एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम और अहमदगढ़ थाना पुलिस ने दबंगो के कब्जे से वन विभाग की जमीन को कराया कब्जा मुक्त।

➡️अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के डोमला खुर्द गांव में दबंगों ने लगभग 35 वर्षों से वन विभाग की जमीन पर कर रखा था अवैध रूप से कब्जा, गांव के ही एक व्यक्ति ने दबंगो के खिलाफ आईजीआरएस के माध्यम से की थी शिकायत, कब्जा मुक्त कराने के दौरान वन क्षेत्रीय अधिकारी शिकारपुर बुलंदशहर, वन दरोगा और अहमदगढ़ थाने का भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद।

📰✍️लखावटी ब्लॉक पर भाकियू टिकैत महापंचायत में अधिकारियों के नहीं आने से भड़के किसान, स्याना-गढ़ हाईवे पर ट्रैक्टर लगाकर लगाया जाम।

➡️पूर्व जिलाध्यक्ष बब्बन प्रधान ने कहा– गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेसवे का सर्किल रेट बढ़ाया जाए, वरना भूमि अधिग्रहण नहीं होने देंगे। गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे, नकली खाद-बीज की बिक्री रोकी जाए और लखावटी मध्य गंग नहर में पानी छोड़ा जाए। दोपहर बाद तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो किसानों ने ट्रैक्टर- ट्रॉलियाँ लगाकर स्याना-गढ़ हाईवे पर लखावटी नहर पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुँची लखावटी पुलिस किसानों को नहीं मना सकी, बाद में सीओ स्याना प्रखर पांडेय के समझाने पर जाम खोला गया।

📰✍️मंडी फतेहगंज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उठा ऑनलाइन व्यापार से हो रहे नुकसान का मुद्दा; पीएम मोदी को पत्र भेजकर की मांग– नियमन लागू हो, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिले और स्वदेशी को प्रोत्साहन दिया जाए। जिला अध्यक्ष नरेश गोयल, जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी रहे उपस्थित।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: