28 अगस्त 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️कल 29 अगस्त को दोपहर 12 से 1.30 बजे तक बुलंदशहर के वलीपुरा- नीमखेड़ा उपकेंद्रों की बिजली रहेगी बंद, सड़क चौड़ीकरण में अंडरग्राउंड केबिल डालने का होगा काम।

➡️भूड चौराहा से अढौली नहर तक चौड़ीकरण कार्य के तहत भूड़ बिजलीघर के सामने डाली जाएगी वलीपुरा उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबिल, इसके चलते वलीपुरा व नीमखेड़ा उपकेंद्रों तथा उनसे जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति रहेगी बाधित, पेयजल व अन्य जरूरी व्यवस्था पहले से कर लेने की अपील।

2.📰✍️ विदेशी कोल्ड ड्रिंक फेंककर बुलंदशहर में शुरू हुआ स्वदेशी अपनाओ अभियान; भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने विदेशी कोल्ड ड्रिंक का बहिष्कार करते हुए की शुरुआत।

➡️भाजपा जिला कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने विदेशी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें फेंककर लोगों से की स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील। प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा स्वदेशी उत्पाद अपनाकर ही देश की अर्थव्यवस्था और व्यापार को मिल सकती है मजबूती। साथ ही उन्होंने लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और विदेशी वस्तुओं का त्याग करने की भी की अपील।

3.📰✍️ भाजपा जिला कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि।

➡️ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने तथा संचालन जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि ने किया। सत्येंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाता सम्पर्क अभियान को तेज करने तथा भाजपा की विचारधारा व सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने का किया आह्वान। बैठक में विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, सी.पी. सिंह, मीनाक्षी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया रही उपस्थित।

4.📰✍️ थाना चोला क्षेत्र में जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडों और फावड़ों से हुई मारपीट, 2 लोग घायल।

➡️ क्षेत्र के गांव दाउदपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों ओर से लाठी-डंडों व फावड़ों का इस्तेमाल हुआ। इस मारपीट में दो लोगों के घायल होने की खबर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

5.📰✍️अरनिया क्षेत्र में अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत।

➡️ पहले हादसा इसनपुर फ्लाईओवर पर हुआ जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। घटना देर रात जहांपुर गांव के पास हुई। तेज रफ्तार कार ने सत्येंद्र राघव की बाइक को टक्कर मार दी। घायल सत्येंद की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह जेवर से तारीख करके अपने गांव लौट रहे थे।

➡️ दूसरे हादसे में दशहरा फ्लाईओवर पर हापुड़ निवासी मनीष की मौत हो गई। मनीष अपनी बाइक से ससुराल जा रहा था। अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया मृतक मनीष हापुड़ का रहने वाला था।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम और अतिक्रमण की समस्याओं से कराया अवगत।

➡️ मंडल ने भूड़ चौराहा–अडोली तिराहा मार्ग पर गड्ढों, प्रमुख सड़कों पर ठेला-रेहड़ियों से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से उत्पन्न जाम की समस्या उठाई। व्यापारियों ने अंसारी रोड–मालवीय मार्ग–डिप्टीगंज चौकी मार्ग को वन-वे बनाने की मांग भी रखी। इस मौके पर गुफरान गाजी, सतीश कुमार, चौधरी सुंदर सिंह, विक्की कुमार, साजिद गाजी, अमित चौधरी, विकास गुप्ता, जाकिर खान और मोहम्मद अनस आदि मौजूद रहे।

📰✍️जहांगीराबाद में गणपति सेवा समिति ने मोहल्ला ओझा जी में धूमधाम से भगवान गणेश की मूर्ति की स्थपित; व्यवस्थाओं में समिति के सदस्य यश जिंदल, वरुण, अर्जुन, यश गोयल, मोक्ष गर्ग आदि का रहा सहयोग।

📰✍️अहार थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रजवाहे की पटरी पर पड़ा मिला 60 वर्षीय साधु का शव, पुलिस जांच में जुटी।

➡️मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान भी नहीं पाया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️संत प्रेमानंद से मिले पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार, संत बोले मनुष्य जन्म के लिए अच्छे कर्म करें।

➡️मथुरा में उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी प्रशांत कुमार अपनी पत्नी रिटायर्ड आईएएस डिंपल वर्मा के साथ संत प्रेमानंद महाराज से मिले। प्रेमानंद महाराज ने कहा आपने देश और प्रदेश की सेवा की है। अब भगवान का स्मरण कीजिए। ऐसे कर्म करें कि अगले जन्म में फिर मनुष्य बनें। अब आप रिटायर हो चुके हैं। समाज की सेवा कर चुके हैं। अब आप ईश्वर का सुमिरन करते रहिएगा। भगवान का स्मरण सभी विपत्तियों से बचा लेता है। अब मनुष्य जन्म से नीचे न गिरे। 84 लाख योनि हैं तो मनुष्य जन्म से नीचे न गिरें। ऐसे कर्म करें। हम अपने को भगवान की शरण में साबित करें।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: