26 अगस्त 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️सदर तहसील के पास बने किशोर सुधार ग्रह का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, डीएम व एसएसपी; बच्चों से बातचीत कर दी शिक्षा व सुधार की सीख, नहीं मिली कोई शिकायत।

➡️ निरीक्षण के दौरान जिला जज मंजीत सिंह श्योराण, जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बाल बंदियों को प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं और साफ सफाई का लिया जायजा। बाल बंदियों से वार्ता कर न्यायालय सुनवाई, अधिवक्ता, भोजन, पढ़ाई व खेल सुविधाओं की ली जानकारी, किसी ने नहीं की शिकायत।  जेल अधीक्षक को गतिविधियां बढ़ाने के दिए निर्देश। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, सीजेएम सुनील त्रिपाठी, डीएलएसए सचिव शहजाद अली व जेल अधीक्षक रहे मौजूद।

2.📰✍️ खुर्जा स्थित एक फूड फैक्ट्री में जहर की पैकिंग; फूड के नाम पर रजिस्टर्ड फैक्ट्री में पैक हो रहा गुटखा-तंबाकू, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में खुली पोल।

➡️ खुर्जा क्षेत्र स्थित नवीन फल एंव सब्जी मंडी के सामने स्थित अनुज ट्रेडिंग कंपनी में चल रही तम्बाकू की पैकिंग, हरियाणा की नामी कंपनी TRDP ग्रुप के तम्बाकू पाउच हो रहे थे पैक, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने प्रशासन और पुलिस टीम के साथ छापा मारकर किया खुलासा। मौके से टीम ने भारी मात्रा में गुटखा तंबाकू किया जब्त, करीब 250 किलो तैयार तंबाकू और करीब 500 किलो केमिकल और कच्चा मैटेरियल जब्त।

3.📰✍️ खुर्जा में टॉप हिस्ट्रीशीटर गोकश माफिया की संपत्ति कुर्क; क्षेत्र के मोहल्ला शेखपेन में गैंगस्टर हाजी आरिफ के मकान को किया गया कुर्क।

➡️गिरोह बनाकर असामाजिक क्रियाकलापों से हाजी आरिफ पुत्र यामीन ने अवैध रूप से अर्जित की थी सम्पत्ति, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने गैंगस्टर हाजी आरिफ की 21 लाख 99 हजार की चल अचल सम्पत्ति को किया कुर्क। गैंगस्टर पर लूट, डकैती, हत्या, गोकशी जैसे  50 मुकदमें हैं दर्ज। इस दौरान मौके पर एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय व सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद।

4.📰✍️बुलंदशहर पुलिस को मिला अत्याधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल फॉरेंसिक लैब वाहन, अब अपराध की जांच होगी तेज।

➡️ एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन से इस फॉरेंसिक वाहन (बोलेरो कैंपर) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। इसमें फिंगरप्रिंट किट, क्राइम सीन किट, एविडेंस कलेक्शन किट और डीएनए सैंपलिंग किट हैं मौजूद। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरा, ब्लड सैंपल कलेक्शन किट, फर्स्ट एड किट, फुटप्रिंट कास्ट किट और लैपटॉप भी हैं उपलब्ध। इस फॉरेंसिक वैन से अपराध स्थल की जांच और साक्ष्य संकलन अधिक सटीक तरीके से किया जा सकेगा।

5.📰✍️ककोड़ क्षेत्र के गढ़ी ठकुरान मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव।

➡️ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच में मान रही आत्महत्या, फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। महमदपुर निवासी निशा सैफी की ककोड़ के ठकुरान मोहल्ला निवासी आकिल से 2 साल पहले हुई थी शादी, शव पोस्टमार्टम को भेज घटना के हर पहलू पर बारीक़ी से जांच में जुटी पुलिस।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️यूपी में कांग्रेस का बड़ा लक्ष्य, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर 2027 में सरकार बनाने की तैयारी।

➡️शिकारपुर बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की हुई समीक्षा बैठक। इस दौरान जोन प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि पार्टी का भविष्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर निर्भर है। कपूर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक गजराज सिंह, अनिल यादव, कॉर्डिनेटर नरेंद्र राठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान सहित भारी संख्या में कांग्रेसी रहे उपस्थित।

📰✍️ सेवा भाव से वृद्ध आश्रम पहुंची जिला महिला समिति से जुड़ी महिलाएं, वहां रह रहे बुजुर्गों को कपड़े और राशन किया वितरित; वृद्ध आश्रम में रह रहीं महिलाओं को शॉल, चादर, साड़ी और पुरुषों को गरम शॉल, कुर्ता- पजामा एवं चादर का किया वितरण। साथ ही महिला समिति के शुद्ध मसाले, बेसन, कुटू और खाद्य सामग्री भी की भेंट। इस सेवा कार्य के दौरान उपाध्यक्ष शीला गोयल, ममता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, आजा टुटेजा, रजनी अग्रवाल, अरुण गोविल, हेमलता, वीणा शर्मा और सुधा गर्ग रहीं उपस्थित।

📰✍️खुर्जा देहात पुलिस ने अगवाल फ्लाईओवर से हरदोई निवासी ध्रुव को 11,500 के नकली नोटों संग दबोचा; पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह रिंकू नामक व्यक्ति से ₹500 का नकली नोट ₹250 में खरीदकर छोटी दुकानों व होटलों में चलाता है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

📰✍️ जहांगीराबाद में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने व्यापारी सम्मेलन का किया आयोजन, कई व्यापारियों को दिलाई गई सदस्यता; कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त, जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल, युगल गोस्वामी सहित वरिष्ठ नेता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय गुप्ता तथा संचालन जय भगवान गुप्ता ने किया। सम्मेलन में 35 व्यापारियों को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की सदस्यता ग्रहण कराई गई । कार्यक्रम में संयोजक राजकुमार अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी, जय भगवान गुप्ता, मीडिया प्रभारी मोनू जिंदल टीम के साथ उपस्थित रहे।

📰✍️गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आईं दो भैंसों, मौत।

➡️ रात करीब 11:00 बजे किसान मुबारक के आंगन में बंधी दो भैंसों पर अचानक टूटकर गिरा HT लाइन का तार, हादसे में बाल बाल बचा परिवार, ग्रामीणों ने सूचना देकर बंद कराई विद्युत आपूर्ति, पुलिस भी मौके पर पहुंची, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर अपील के बाद भी आबादी क्षेत्र से हाईटेंशन लाइन शिफ्ट न करने का लगाया आरोप।

📰✍️सिकंदराबाद मे विगत कुछ दिनों से चल रहा धर्मांतरण का विवाद गरमाया; हिन्दु संगठन के लोगो ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अनिल शाही से पूछे सवाल, किया धरना प्रदर्शन।

➡️कहा- दोषी की गिरफ्तारी क्यू नहीं, क्या हिन्दुओ पर यू ही होता रहेगा अत्याचार, बहन बेटिया अपने देश अपने शहर, अपने गावों मे सुरक्षित नहीं रह पाएंगी। जबाब मांगता है हिन्दु समाज जबाब मांगती है पीड़ित बहन। कोतवाल अनिल शाही ने झाड़ा अपना पल्ला, कहा सीओ सहाब देख रहे है मामला, अभी आते होंगे, वही देंगे जबाब।

📰✍️शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे भाजपाई; भाजपा कार्यालय पर चुनाव को लेकर एमएलसी (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने किया। श्रीचंद शर्मा ने कहा भाजपा ने शिक्षकों के हित में किए हैं अनेक काम, वित्त विहीन शिक्षकों के वोटिंग राइट बहाल करने का बीजेपी ने किया है काम। बैठक में रमेश पांडे, कुलदीप चौधरी, कमलकांत कौशिक, अंशुल शर्मा, अरुण प्रजापति, विकास वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

📰✍️चोला रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत; फर्रुखाबाद निवासी राजीव के रूप में हुई है मृतक की पहचान। अपने परिवार के साथ दिल्ली की यात्रा कर रहा था राजीव, यात्रा के दौरान वह अचानक ट्रेन से गिर गया, गिरने के बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मथुरा में बंदर नहीं करेंगे परेशान, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने उपाय निकाला, बंदरों को भगाओ नहीं, उनको भोजन दो।

➡️ हिंसक हो रहें बंदरों की समस्या से निजात पाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने एक सराहनीय पहल की आरंभ की है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने बंदरों को भगाने की जगह अब उनको भोजन देना शुरु कर दिया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की सराहनीय पहल के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बंदर अब हिंसा छोड़ वहां आराम से भोजन करते हैं और दिन भर मस्ती करते हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया भरपेट भोजन मिलने के बाद बंदरों के स्वभाव में बहुत बदलाव देखने को मिला है। अब बंदर हमला नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया परिणाम सकारात्मक आये हैं इसलिए अब इस पहल को वह आगे बढ़ाएंगे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: