चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जनपद की तहसीलों पर सुनी गई जनता की फरियादें, शनिवार को जन्माष्टमी पर अवकाश होने की वजह से आज हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

➡️ डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आज सदर तहसील में सुनी जनता की शिकायतें, फरियादियों की 35 शिकायतों में मात्र दो का मौके पर हो सका निस्तारण, शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए निर्देश।
➡️ एक फरियादी के राशन कार्ड बनवाने के आवेदन पत्र पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को मौके पर ही निर्देशित कर बनवाया राशन कार्ड, संबंधित फरियादी को किया वितरित। इस अवसर पर एसडीएम सहित जनपद और तहसील स्तरीय अधिकारी रहे उपस्थित।

2.📰✍️ यात्रा में नंगी तलवार लहराने पर पुलिस ने थाने बुलाकर जब्त की तलवारें; आयोजकों ने रामघाट पुलिस पर दुर्व्यवहार के लगाए आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एसएसपी ने एसपी देहात तेजवीर सिंह को सौंपी जांच।

➡️ मां वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के जन्मदिवस पर रामघाट में निकाली गई थी यात्रा, जुलूस में कुछ लोगों के द्वारा लहराई गई थी नंगी तलवारे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल। पुलिस का कहना- बिना अनुमति यात्रा व यात्रा में तलवार लहराने पर आयोजकों को थाने लाई थी पुलिस, हिदायत के बाद आगे बढ़वाई गयी थी यात्रा। आयोजक ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा वीडियो किया वायरल। फिलहाल वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह को सौंपी है मामले की जांच।



3.📰✍️डीएम ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण; सदर तहसील परिसर में बन रहे 100 बेड वर्किंग वूमन हॉस्टल व सहकारी नगर आईटीआई का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता पर दिए सख्त निर्देश।

➡️डीएम श्रुति ने समाधान दिवस के उपरांत सदर तहसील परिसर स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बन रहे वर्किंग वूमन हॉस्टल में अब तक बने कक्ष, हॉल, रसोई, शौचालय आदि का किया निरीक्षण।
➡️इसके बाद डीएम ने सहकारी नगर स्थित राजकीय आईटीआई का निरीक्षण कर गार्ड रूम, आईटी लैब, इंटरलॉकिंग रोड, सीसी रोड व मुख्य भवन में मरम्मत-पुताई सहित चल रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में एसडीएम सदर दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता वीके चौधरी, प्रभारी प्रधानाचार्य आईटीआई सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

4.📰✍️ प्रॉपर्टी खरीदना हुआ और महंगा, कल मंगलवार से बैनामा कराने के लिए लगाना होगा ज्यादा स्टांप।
➡️आम जनता को लगा एक और महंगाई का झटका, अब जनपद में मकान, दुकान या जमीन का बैनामा कराने के लिए अधिकतम दो से बीस प्रतिशत अधिक स्टांप निर्धारित नई दर पर देना होगा। जनपद में अधिकांश जमीन पर दो से लेकर बीस प्रतिशत सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। बताते हैं कि नई दर पर बैनामे की प्रक्रिया कल मंगलवार से लागू होगी। इससे सरकार को राजस्व इस वर्ष अधिक मिलने की संभावना है।



5.📰✍️ नाबालिक से गैंगरेप; दरिंदों ने गैंगरेप की बनाई वीडियो, ब्लैकमेलिंग के डर से पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
➡️ आहार थाना क्षेत्र में परिवार ने गांव के तीन दबंगों पर बीते 9 अगस्त को अपनी बेटी के साथ गैंगरेप का लगाया आरोप, ब्लैकमेलिंग और घर पता चलने के डर से पीड़िता ने 14 अगस्त को खाया जहर, 16 अगस्त को हो गई मृत्यु। आज 18 अगस्त को अधिवक्ता के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची मृतका की मां। एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को कर लिया गया है गिरफ्तार, बाकियों की गिरफ्तारी के लिए डाली जा रही है दबिश।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️औरंगाबाद में गाड़ी में तेज गाना बजाने को लेकर गैर समुदाय के युवकों ने एक युवक पर किया जानलेवा हमला, पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।
➡️ क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी कोसेंद्र लोधी पर बाल का निवासी कुछ लोगों ने गाड़ी में तेज गाना बजाने को लेकर कर दिया जानलेवा हमला, हमले में घायल युवक कोशिंदर को अस्पताल में कराया गया भर्ती। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साजेब, शमी, सूफियान, शहबाज के खिलाफ किया मामला दर्ज।

📰✍️त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला कार्यालय पर भाजपा की बैठक, सौंपी गई जिम्मेदारी।

➡️ जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में हुआ बैठक का आयोजन; बैठक में चुनाव तैयारियों, संगठनात्मक रणनीतियों एवं बूथ स्तर पर मजबूती के लिए हुई चर्चा, भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी विधानसभाओं के अंतर्गत पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, अभय गर्ग, कुलदीप चौधरी, शंभू सिंह राघव आदि उपस्थित रहे।

📰✍️ कुत्तों का आतंक…थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बरहाना ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र पर पालतू कुत्ते का जानलेवा हमला; कुत्ते के हमले से छात्र अभय गिरी घायल, स्थानीय ग्रामीणों ने बचाई छात्र की जान, पीड़ित छात्र के परिजनों ने थाने में दी कुत्ता स्वामी के ख़िलाफ़ तहरीर।

📰✍️थाना छतारी पुलिस ने नरायनपुर नहर पुल से चोरी की विक्की सहित दबोचे दो शातिर वाहन चोर; चोर गोविंद कुमार निवासी डिबाई व करन कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी अलीगढ़ पर अलीगढ़–बुलंदशहर में केस दर्ज, बरामद बाइक अलीगढ़ क्षेत्र के थाना क्वार्सी से की गई थी चोरी।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ मेरठ में सेना के जवान को टोलकर्मियों द्वारा पीटने के मामले ने पकड़ा तूल, गुस्साए लोगों ने भूनी टोल प्लाजा पहुंच की तोड़फोड़, पुलिस की मौजूदगी में भारी हंगामा।
➡️ पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी। मेरठ में टोल पर फौजी के साथ टोल कर्मियों द्वारा की मारपीट पर जनता में आक्रोश, आज भीड़ ने किया टोल पर हंगामा तोड़फोड़।
➡️फौजी को पीटने वाले वाले टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ BJP के EX–MLA संगीत सोम धरने पर बैठे। बोले- “कप्तान नहीं हो ना, तो..कप्तान को भेजो, बुलाओ। जाओ, अलग जाकर बात करो”।

📰✍️गाजियाबाद में कुत्ते को बचाने में स्कूटी पलटने से महिला दरोगा की गई जान।

➡️ देर रात कविनगर में तैनात महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका रिचा शर्मा कानपुर नगर की रहने वाली थीं। रात 2 बजे ड्यूटी कर स्कूटी से घर जा रही थीं। सड़क पर कुत्ता आने के चलते स्कूटी सड़क पर गिर गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला दरोगा की मौत के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

📰✍️सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार; वर्तमान में महाराष्ट्र में हैं राज्यपाल जेपी नड्डा ने किया ऐलान।


