चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ राधा-कृष्ण की झांकियों से सजे शहर के मंदिर, घर घर कान्हा के जन्म का मना उत्सव, पुलिस लाइन में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम में डीएम- एसएसपी हुए शामिल।

➡️रात 12:00 बजे शंखनाद के साथ मंदिरों सहित घर-घर हुई आरती, शहर के मोहल्ला साठा, देवीपुरा, चांदपुर रोड, शिकारपुर बाईपास, भूड़ रोड और डीएम रोड समेत कई इलाकों में देर रात तक चलते रहे कार्यक्रम। कहीं नन्हे मुन्ने कान्हा ने खाया माखन, कहीं नंदलाल ने फोड़ी मटकी, और कहीं गोपियों संग की रासलीला।
➡️ डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, कार्यक्रम में एसपी सिटी शंकर प्रसाद व एसपी देहात डॉ० तेजवीर सिंह भी रहे मौजूद।

2.📰✍️ पारिवारिक कलह में बड़े भाई ने छोटे भाई को मार मार कर किया अधमरा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत।
➡️ खुर्जा क्षेत्र के ग्राम सीकरी में व्यक्ति विशाल ने अपने छोटे भाई दाताराम के साथ की मारपीट, जिसके बाद दाताराम को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां उपचार के दौरान दाताराम की हो गयी मृत्यु। प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह बताई जा रही घटना की वजह, मामले में पिता की तहरीर पर विशाल पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस डाल रही है दबिश।



3.📰✍️ पुलिस लाइन में तैनात कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को थानों में मिली तैनाती, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कुल 15 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के किए ट्रांसफर, देखें नीचे पूरी लिस्ट 👇


4.📰✍️ सिटी क्षेत्र के मोहल्ला साठा में 15 अगस्त की रात घर में घुसकर लाइसेंसी बंदूक, कारतूस और मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी चोर को चोरी के समान सहित किया गिरफ्तार।
➡️थाना कोतवाली नगर व स्वाट टीम ने पठान के बाग से शातिर चोर सचिन कुमार पुत्र सतीश, निवासी खोडा कॉलोनी गाजियाबाद (हाल पन्नीनगर बुलंदशहर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी 12 बोर बंदूक, 10 कारतूस व 4 मोबाइल किए बरामद। सचिन ने 15 अगस्त की रात आनंद विहार साठा निवासी मौ. आरिफ के घर में की थी चोरी। आरोपी पर गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित 11 मुकदमे हैं दर्ज।



5.📰✍️ मुख्यालय पर खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का किया आयोजन, कृष्णन और वर्षा ने मारी बाजी।

➡️ जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरु होकर भाईपुरा होते हुए भट्ठे पर हुई संपन्न। बालक वर्ग की पांच किमी दौड़ में कृष्णन कुमार और बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ में वर्षा शर्मा ने प्रथम स्थान किया हासिल, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित। दौड़ में बालक वर्ग के 56 और बालिका वर्ग में 23 खिलाड़ी हुए शामिल।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ नोएडा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में ललता प्रसाद बालिका विद्या मंदिर बुलंदशहर की 14 छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, जीता सिल्वर मेडल।

➡️नोएडा स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 37वीं प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में
अंडर-17 वर्ग में विद्यालय की छात्राओं ने प्रांतीय स्तर पर सिल्वर मेडल अपने नाम किया और क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुईं चयनित। आगामी प्रतियोगिता गाजियाबाद मे होगी। चयनित छात्राओं में कर्णिका, तान्या, रिव्वी और नैंसी शामिल हैं। यह जानकारी सोनम कुलश्रेष्ठा ने दी।

📰✍️भाजपा कार्यालय पर आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन; क्षेत्रीय संयोजक आईटी विभाग अम्बर स्वामी ने किया शुभारंभ, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, शंभू सिंह राघव, अंशुल शर्मा और अभिनव वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति।


📰✍️ अहमदगढ़ में 1096 नशीली गोलियों सहित पकड़ा गया नशे का सौदागर; अहमदगढ़ पुलिस ने ग्राम मुमरेजपुर से भूरा को किया गिरफ्तार, 1096 नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम) बरामद, आरोपी पर NDPS व पशु क्रूरता समेत कई मुकदमे दर्ज।

📰✍️ औरंगाबाद में बाबा जाहरवीर मंदिर में भंडारे का हुआ आयोजन; हजारों श्रद्धालुओं को बैठाकर ग्रहण कराया गया हल्वा-पूरी-सब्जी का प्रशादा, भाद्रपद मास की नवमी तिथि के अवसर पर किया गया आयोजन। बाबा जाहरवीर मंदिर सेवा कमेटी के मुख्य सेवादार संजीव कुमार सिंघल उर्फ संजय सिंघल ने सपरिवार सहित जाहरवीर बाबा की पूजार्चना करायी सम्पन्न।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 25 राउंड की फायरिंग।

➡️ भाऊ गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, कहा एल्विश यादव द्वारा किए गए बेटिंग एप के प्रमोशन में कई लोगों के घर हुए बर्बाद। सुबह बाइक पर सवार 3 नकाबपोश बदमाशों द्वारा एल्विश के सेक्टर 57 वाले घर पर 25 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

📰✍️पत्नी से झगड़ा होने पर गुस्से में चार बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी कूदा पति, पांचों की मौत।
➡️मुंबई के अहिल्यानगर में एक व्यक्ति ने पत्नी से लड़ाई होने पर अपने चार बच्चों की कुएं में फेंककर हत्या कर दी और खुद भी खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार श्रीगोन्दा तहसील के चिखली कोरेगांव निवासी अरुण काले की पत्नी के साथ लड़ाई हो गई और झगड़े के बाद अरुण अपने चार बच्चों को लेकर बाइक पर बिठाकर शिरडी से 10 किलोमीटर दूर कोराहले गांव स्थित खेत के कुएं में गया। यहां उसने अपने चारों बच्चों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी कुएं में कूद गया जिससे पांचों की मौत हो गई।


