14 अगस्त 2025: बुलंदशहर में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️कप्तान के नेतृत्व में बुलंदशहर पुलिस ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा; रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर काले आम, लल्ला बाबू चौराहा, डीएवी फलाईओवर, बस स्टैंड, अंसारी रोड और डिप्टीगंज से रिजर्व पुलिस लाइन तक निकाली गयी रैली।

➡️ 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के अन्तर्गत नागरिकों में देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान जाग्रत करने के उद्देश्य से   निकाली गयी भव्य तिरंगा रैली। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मुख्य मार्गों पर मार्च करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का दिया गया संदेश। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजल उपस्थित रहे।

2.📰✍️ कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ मशाल जुलूस! जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा व चुनाव आयोग पर वोट चोरी, लोकतंत्र लूट और मिलीभगत के लगाए आरोप; कलेक्ट्रेट तक की नारेबाजी।

➡️स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में मलका पार्क से काला आम चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक निकाला गया ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ मशाल जुलूस। कांग्रेसियों ने भाजपा व चुनाव आयोग पर वोट चोरी और लोकतंत्र लूटने का आरोप लगाते हुए की इस्तीफे की मांग। जियाउर्रहमान ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की मिलीभगत का किया है पर्दाफाश, विपक्ष को नहीं दी जा रही डिजिटल वोटर लिस्ट। पूर्व अध्यक्ष सुभाष गांधी, रवि लोधी, राकेश भाटी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांव-नगर में अभियान चलाने का किया ऐलान।

3.📰✍️बुलंदशहर के बहुचर्चित ‘वाहिद हत्याकांड’ में 13 साल बाद आया फैसला, ज़िला जज की कोर्ट ने वाहिद हत्याकांड में सभी 12 नामज़द आरोपियों को माना हत्या का दोषी।

➡️24 अगस्त-2012 में हुई थी वाहिद की हत्या, जिसके बाद दो जातियों के बीच पनपा था तनाव। आपको बता दें, इस हत्याकांड में 15 लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज हुई थी FIR, 3 लोगों की ट्रायल के दौरान मौत। जिला जज ने सभी 12 आरोपियों को किया गिल्टी होल्ड, 19 अगस्त को होगा दोषियों की सज़ा और जुर्माने का ऐलान।

4.📰✍️ नोएडा से अलीगढ़ जा रही टैक्सी लूटकांड का खुलासा, ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम ने 3 लूटेरों को किया गिरफ्तार।

➡️आरोपियों ने नोएडा से अलीगढ़ के लिए टेक्सी में बुक करके ककोड़ में लूट ली थी अर्टिगा। ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त करवाई में गिरफ्तार हुए लूटेरे पंकज, जितेंद्र व मनीष। आरोपियों से लूटी गई अर्टिगा समेत एक अन्य कार, तमंचा व दो कारतूस बरामद। 3 अगस्त को ककोड़ में हुई थी वारदात, एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा।

5.📰✍️बुलंदशहर में भाजपा का ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम, प्रदर्शनी, गोष्ठी और मौन जुलूस आयोजित कर विभाजन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि।

➡️भाजपा ने “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर अभिलेख प्रदर्शनी, संगोष्ठी और मौन जुलूस निकाला। शर्मा स्कूल में प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, सांसद भोला सिंह व जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने किया। गोष्ठी में नवाब सिंह नागर ने 14 अगस्त 1947 के धर्म आधारित विभाजन को ‘माँ भारती का रक्तरंजित दिन’ बताया, भोला सिंह ने त्रासदी की पुनरावृत्ति रोकने का संकल्प लिया, जबकि विकास चौहान ने इसे कांग्रेस नेताओं के सत्ता मोह का परिणाम बताया। काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस काला आम चौराहा पहुंचा, जहाँ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कविता महात्रे, भावतोष गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, अजय त्यागी, दीपक ऋषि, शशि शर्मा, दिवाकर सिंह, अभिनव वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️योगी की विधानसभा में तारीफ करने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल को किया निष्कासित।

➡️ कौशांबी की चायल से सपा विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। पूजा पाल को ऐसे समय सपा से निकाला गया है जब विधानसभा में उन्होंने सीएम योगी की जमकर तारीफ की है। पूजा पाल ने विधानसभा में अपने पति की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पति के हत्यारों को सजा देकर सीएम योगी ने मुझे न्याय दिलाया है।

📰✍️बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंची श्रीजी मंदिर, प्रेमानंद जी से पूछा शांति का मंत्र।

➡️ बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बरसाना में श्रीजी मंदिर में पूजा की और दर्शन कर माथा टेका। मंदिर सेवायत चंदर गोस्वामी ने उन्हें ओढ़नी उढ़ाई। शिल्पा ने कहा मैं पहली बार राधारानी के पावन धाम आई हूं। मैं बहुत दिन से मथुरा आने की सोच रही थी। अब मुझे यह मौका मिला है। राधारानी के दर्शन करके मेरे मन को सुकून मिला। अद्भुत धाम है। यह स्थान वास्तव में दिव्य और अद्वितीय है। मुझे बरसाना आकर बहुत अच्छा लगा। शिल्पा शेट्टी ने संत प्रेमानंद जी के दर्शन कर पूछा शांति के लिए क्या करु, महाराज बोले राधारानी का नाम जपो।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: