24 जुलाई 2025: जनपद बुलंदशहर की सभी मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️शिवरात्रि पर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा समूचा जिला; जिले भर में लाखों कावड़ियों और श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को चढ़ाया जल

➡️ अहार स्थित बुलंदशहर के सबसे प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, सिटी के राजराजेश्वर मंदिर पर भी लाइन में लगकर भक्तों और कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ को चढ़ाया जल, पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर तैनात रही पुलिस फोर्स।

📰✍️ रात करीब 8:00 बजे सिटी क्षेत्र के डीएम रोड पर पहुंची कावड़ झांकियां आकर्षण का बनी केंद्र; झांकियां को देखने के लिए उमड़ी शिव भक्तों कीभीड़।

➡️ डीएम रोड से काले आम- अंसारी रोड होते हुए राजराजेश्वर मंदिर पहुंची झांकियां, इस दौरान झांकियां के साथ चल रहे डीजे पर खूब झूमे शिव भक्त, देखने वालों की उमड़ी जबरदस्त भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एएसपी ऋजुल मय फोर्स पूरी यात्रा में पैदल रहे तैनात।

📰✍️बुलंदशहर में खेत-तालाब से लेकर किसान समृद्धि तक 2025-26 के 4 बड़े जल-संरक्षण कार्यों को मिली मंजूरी, CDO ने समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश

➡️CDO की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में खेत-तालाब योजना के तहत 49 लघु तालाब, दीनदयाल किसान समृद्धि योजना में 513 हेक्टेयर क्षेत्र (240 पुराने + 273 नए), RKVY में 60 लाभार्थी परिवार, और WDC-PMKSY 2.0 योजना में 2240 हेक्टेयर क्षेत्र को मंजूरी मिली। CDO ने स्प्रिंकलर सेट, पेरिफेरल बांध, तालाब विवरण, बेसिन रिंग की प्रगति और तुलनात्मक रिपोर्ट समेत मॉनिटरिंग-मूल्यांकन मद को कार्यवृत्ति में शामिल करने के निर्देश दिए।

📰✍️पंचायत चुनाव के लिए 19 अगस्त से घर घर जाएंगे बीएलओ, नई मतदाता सूची करेंगे तैयार।

➡️ एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम सूची में किए जाएंगे शामिल। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने के लिए कार्यक्रम जारी किया है। जिसमे 19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करेंगे। 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक हस्तलिखित पांडुलिपि को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्री कार्यालय में जमा किया जाएगा। 25 नवंबर से चार दिसंबर तक सभी मतदान केंद्र, मतदेय स्थलों की मैपिंग की जाएगी। पांच दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद छह से 12 दिसंबर तक मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए 13 से 19 दिसंबर की अवधि तय की गई है। जबकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

📰✍️पकड़ा गया STF अफसर बन बेरोजगारों से ठगी करने वाला गिरोह; 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी संख्या में फर्जी नियुक्ति पत्र, ID, सचिवालय के लेटर, और सरकारी विभाग की टोपी-बेल्ट बरामद।

➡️ थाना पहासु पुलिस व स्वाट टीम ने ग्राम कसूमी मोड़ से फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना नीरज यादव (गोरखपुर निवासी, लखनऊ में रह रहा), सत्येश उर्फ सतीश (प्रभात नगर, अलीगढ़) और हिमांशु बौद्ध (छोटी जुगौली, लखनऊ) को किया गिरफ्तार। कब्जे से 6 मोबाइल, 18 फर्जी नियुक्ति पत्र, 20 आधार, 26 विज्ञप्तियाँ, सचिवालय व ट्रेनिंग से जुड़े पत्र, बेल्ट-टोपी व फर्जी ID समेत भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद। आरोपी STF अधिकारी बनकर युवाओं से लाखों की ठगी करते थे, रकम UPI से गिरोह के रेलवे DRM ऑफिस में तैनात ड्राइवर साथी को भी भेजी जाती थी। नीरज गिरोह का मुखिया है, सत्येश लड़कों को फंसाता और पैसे लेता था, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा।

📰✍️ सिटी के अंसारी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई भारत विकास परिषद जनपद बुलंदशहर की जिला बैठक, कवित बंसल ने की अध्यक्षता एवं मुक्ता अग्रवाल ने किया संचालन।

➡️बैठक में 16 शाखाओं के पदाधिकारी हुए शामिल। जिला कोर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अरोरा, जिला को कोऑर्डिनेटर चंद्रभूषण मित्तल और महिला प्रमुख आश्री अग्रवाल ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत।  मुख्य अतिथि मार्गदर्शक नवीन कुमार ने भारत विकास परिषद के सदस्यों को अपनी शाखा को अग्रिम पंक्ति पर लाने के दिए टिप्स। बैठक में प्रांतीय संगठन सचिव राजीव गुप्ता, संयोजक राकेश मित्तल, लोकेश शर्मा और तरुणा शर्मा ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में प्रांतीय टीम ने आतिथ्य शाखा बुलंदशहर, बुलंदशहर गौरव, बुलंदशहर सेवार्थ, बुलंदशहर उत्कर्ष, बुलंदशहर समर्पण को सम्मानित किया ।

📰✍️ कांवड़ियों के लिए लगा मेडिकल कैंप; उद्योग व्यापार मंडल( नरेंद्र) के तत्वाधान में ममता हॉस्पिटल पर कावड़ियों की सेवा हेतु हुआ आयोजन।

➡️ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया शुभारंभ, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्वयंसेवकों ने कांवरियों की  पूछी कुशल-क्षेम। इस दौरान ममता अस्पताल के डॉ. गीतांशु शर्मा और स्टाफ के साथ व्यापार मंडल से राजेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमित सिंघल, डीके अग्रवाल, अशोक गिरी, कौशल उपस्थित रहे। यह चिकित्सा शिविर कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

📰✍️ शिवरात्रि के अवसर पर सिटी क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने हरिद्वार से जल भरकर आ रहे कावड़ियों का किया स्वागत।

➡️अंसारी रोड चौराहे पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियों पर पुष्पवर्षा; बिजली विभाग से राधेश्याम वर्मा पश्चिमांचल उपाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

➡️ ऑनस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार की युवा टीम ने शिवम लॉज के पास स्टॉल लगाकर कांवड़ियों को पहनाए मैडल और की फूलों की वर्षा। इस दौरान क्लब अध्यक्ष शिवम गुप्ता सहित समर्थ, रोहित, भाविक, शुभम गर्ग, अभिषेक खुल्लर, शुभम गुप्ता, अंकुश, तुषार अग्रवाल आदि रहे मौजूद।

📰✍️ आजाद पार्क में जयंती पर चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र चेतना मिशन ने किया याद, देश की आजादी में उनके योगदान के लिए किया नमन।

➡️ अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं सचिव मयूर अग्रवाल ने चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि ऐसे असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, संघर्ष और आत्म बलिदान के परिणाम स्वरुप ही भारत स्वतंत्र हुआ और आज देश विश्वगुरु बनने की और अग्रसर है। कार्यक्रम में कृष्ण मिश्रा, न्यू गुप्ता, देवेश शर्मा, विकास सिंह, ललित चौहान, शुभित अग्रवाल सम्मिलित रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️📰✍️ मेरठ में लगातार बारिश से सड़कों और घरों के साथ-साथ मेरठ कमिश्नर दफ्तर में भी भरा पानी; जूते हाथ में लेकर बाहर निकले कमिश्नर ऋषिकेश यशोद भास्कर, जिले के सबसे बड़े अफसर डीएम साहब खुद पानी में चलकर लेते दिखे जायजा। 

📰✍️उर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने की विद्युत अफसरों के साथ समीक्षा बैठक, दिखाए सख्त तेवर।

➡️ अधिकारियों को सुनने के बाद बोले मंत्री- मैं आपकी बकवास सुनने को नहीं बैठा हूं, नीचे जमीनी हकीकत एक दम अलग है।श, जनता को फेस करिए तब मालूम पड़ेगा, मैं कई जिलों का दौरा करके आया हूं, बिजली विभाग कोई दुकान नहीं है, ‘यह जन सेवा है, उस हिसाब से बर्ताव करना पड़ेगा’। पूरे फीडर या गांव की लाइन काटने पर नाराज, जो समय से बिल भरते है उनकी क्या गलती। गलत जगह विजिलेंस के छापे डाले जा रहे हैं, जहां बड़ी चोरी हो रही है वहां नहीं जाते, पैसा वसूली हो रही है FIR करने के नाम पर।

📰✍️झांसी में अनोखी शादी, पगड़ी में भगवान शिव बारात लेकर आए, चार दुल्हनों ने पहनाई वरमाला।

➡️ग्रेजुएशन कर चुकीं चार छात्राओं ने भगवान शिव से किया विवाह, शिवलिंग को पगड़ी पहनाकर नंदी के साथ बारात लाई गई, तिलक लगाकर बारात का पारंपरिक स्वागत हुआ। मंच पर रेखा, वरदानी, कल्याणी और आरती ने शिवलिंग को वरमाला पहनाई। शिवलिंग के सामने 7 फेरों की तरह 7 वचनों का पालन करने की शपथ ली। इसके बाद अपना पूरा जीवन अध्यात्म को समर्पित कर दिया। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा बन गई है। मऊरानीपुर के कुंज बिहारी पैलेस में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम ने इसका आयोजन किया।
रेखा, वरदानी, कल्याणी और आरती ने भगवान के मार्ग पर चलकर उनकी सेवा की इच्छा जताई। चारों के परिवार ने उनका साथ दिया। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने कुंज बिहारी पैलेस में विशेष शादी का आयोजन किया।

📰✍️गोरखपुर में ट्रेनिंग ले रही महिला प्रशिक्षुओं ने असुविधाओं पर किया हंगामा

➡️ पीएसी की 26वीं बटालियन में ट्रेनिंग ले रही महिला प्रशिक्षुओं ने सुबह कैंप के प्रशासनिक भवन पर जमकर हंगामा किया। गुस्से में बाहर सड़क पर बैठकर लड़कियां फूट-फूटकर रोने लगीं। कई प्रशिक्षुओं ने अपने माता-पिता को फोन कर रो-रोकर अपना दर्द सुनाया। कहा कि यहां बाकी चीजों की शिकायत तो दूर पानी भी मांगो तो गालियां मिलती हैं। महिला प्रशिक्षुओं के सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरु करने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन के दौरान महिला प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कैंप में उन्हें पीने के पानी से लेकर खाने और बाथरुम तक के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे दिन में प्रशिक्षुओं को आवश्यकता से काफी कम पानी मिल रहा है। खाना भी समय से नहीं मिल रहा है। महिला प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि बाथरुम की संख्या कम होने की वजह से दिक्कत हो रही है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अहमदाबाद में हादसा होते-होते बचा… इंडिगो विमान के इंजन में अचानक लग गई आग, पायलट ने दी ‘मेडे’ कॉल।

➡️ अहमदाबाद में दीव के लिए टेकऑफ करने जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन अचानक आग लग गई। प्लेन में कुल 60 यात्री सवार थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही पायलट ने एटीसी को ‘मेडे’ की कॉल दी और प्लेन को टेकऑफ करने से रोक दिया गया।

📰✍️जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव गुफा के पास भूस्खलन, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत।

➡️ जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते रियासी जिले के माहौर इलाके में शिव गुफा के पास भूस्खलन हुआ। इस घटना में दो युवकों की दुखद मौत हो गई जिनकी पहचान रशपाल सिंह और रवि कुमार के रूप में हुई है।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: