चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ गुरु पूर्णिमा पर नरौरा में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में एक महिला की मौत, 19 घायल।
➡️ बीती शाम करीब 6:00 बजे नरौरा थाना क्षेत्र में रतनपुर गांव के निकट नेशनल हाईवे 509 पर हुआ दर्दनाक हादसा, डिबाई क्षेत्र के गांव नयावास के रहने वाले हैं सभी लोग, ट्रैक्टर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है हादसे की वजह, मौके पर पहुँची पुलिस ने 19 घायलों को उपचार के लिए करवाया हॉस्पिटल में भर्ती, जहां एक महिला की उपचार के दौरान हो गई मौत, नौ लोगों को अलीगढ़ हायर सेंटर किया गया रेफर। पुलिस ने चालक समय ट्रैक्टर को हिरासत में लिया।

📰✍️ कावड़ यात्रा के लिए तैयारियों का जायजा लेने बुलंदशहर पहुंचे मेरठ आयुक्त व डीआईजी; अहार में कांवड़ियों के आने जाने वाले मार्गों व अम्बकेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया।

➡️ डीआईजी कलानिधि नैथानी, आयुक्त मेरठ डॉ हृषिकेश भास्कर यशोद, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय ने फोर्स के साथ किया निरीक्षण। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद, तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर रामकरन, प्रखर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

📰✍️ कलश होटल में आज बालाजी भंडारा, कीर्तन व सुंदरकांड का विशाल आयोजन।


📰✍️बेरोजगार कृषि स्नातकों को मिलेगा रोजगार! बुलन्दशहर में खुलेंगे 15 एग्री-जंक्शन केंद्र, 20 जुलाई तक ऑनलाइन करें आवेदन।
➡️जिले के 15 विकासखंडों में खुलेगा एक-एक एग्री-जंक्शन केंद्र, 40 वर्ष से कम उम्र के कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबंधक कर सकेंगे आवेदन, SC व महिलाओं को 5 वर्ष की छूट। आवेदन उसी विकासखंड के लिए मान्य होगा, जहाँ अभ्यर्थी का है निवास। चयन में उम्र के आधार पर वरीयता दी जाएगी।
➡️ऑनलाइन आवेदन agridarshan.up.gov.in या agriculture.up.gov.in वेबसाइट पर ही स्वीकार्य; अंतिम तिथि 20 जुलाई 2025। ज़रूरी दस्तावेज़ों में शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, निवास, जाति, आधार, बैंक पासबुक, पैन कार्ड आदि हैं शामिल।

📰✍️बुलन्दशहर के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका! यमुनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी व जूडो प्रतियोगिता का होगा आयोजन, प्रवेश निशुल्क।
➡️ जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी (बालिका वर्ग) व जूडो (बालक वर्ग) प्रतियोगिता होगी आयोजित। जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस निःशुल्क प्रतियोगिता में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की टीमें लेंगी भाग। प्रतिभागियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य, विजेता-उपविजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार।



📰✍️ थाना अरनिया क्षेत्र के गांव नागलिया मुनि में बिना अनुमति गौतमबुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने के मामले में एफआईआर।
➡️ पुलिस ने 8 नामजद सहित 45- 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किया मामला, बुधवार शाम बिना अनुमति के ग्राम समाज की भूमि पर स्थापित की गई थी मूर्ति, पुलिस व ग्रामीणों के बीच जमकर हुई थी नोंक झोंक, मौके पर गए थे एडीएम व एसपी देहात, भारी पुलिस व पीएसी बल किया गया था तैनात, ड्रोन कैमरे से निगरानी कर अधिकारियों ने हटवाई थी मूर्ति, हंगामा करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, वीडियोग्राफी से हो रही हैं पहचान।

📰✍️ बुलंदशहर में एक बाइक पर बैठी मिली चार सवारी; वीडियो ट्विटर पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन; फिरोज खान नामक युवक के नाम से रजिस्टर्ड है बाइक, यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल का एमवी एक्ट के अन्तर्गत 4000 रूपये का किया चालान।



📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र में चादौंक दोराहे से दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार! मैनपुरी के कालू और कासगंज के महाराज सिंह के कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद।
➡️ जहांगीराबाद पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर भेजा जेल, दोनों पर कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे। कालू यादव के खिलाफ मैनपुरी, इटावा, एटा, कानपुर में 10 गंभीर मुकदमे हैं दर्ज, जिनमें डकैती, एनडीपीएस, आर्म्स, गैंगस्टर और आबकारी एक्ट हैं शामिल। वहीं महाराज सिंह के विरुद्ध कासगंज में 8 मुकदमे सिर्फ आबकारी एक्ट के हैं दर्ज। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, उ0नि0 नितिन कुमार, वीरपाल सिंह, विनय कुमार, कांस्टेबल सुखवेन्द्र व अंकुर कुमार रहे शामिल।

📰✍️10 साल बाद लुटेरा सलाखों के पीछे! लूट के 10 साल बाद मिली 10 साल की सजा, 4000 का जुर्माना भी गया ठोका।
➡️ गोंडा के भैयापुरा निवासी शेरू उर्फ शाहरुख ने 30 जनवरी 2015 को शिकारपुर के बिजलीघर में घुसकर कर्मचारियों को बंद कर लूटी थी तेल व कॉपर वायर। FTC-1 न्यायालय जज हरिकेश कुमार ने सुनाई सजा। तीन गवाहों के आधार पर अभियोजक केशव देव शर्मा, मॉनीटरिंग प्रभारी यशपाल सिंह, पैरोकार जितेन्द्र कुमार और कोर्ट मोहर्रिर पंकज की मेहनत से आरोपी को मिली सजा।



📰✍️जहांगीराबाद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धूमधाम से निकाली गई श्री श्याम साईं शोभा यात्रा; भजन गायक मनोज, कमल, टुक्की, भुवनेश और रोहित पहाड़ी ने खाटू श्याम और साई बाबा के भजन गाकर लोगो को झूमने पर किया मजबूर, इस दौरान पुलिस प्रशासन का रहा पूरा सहयोग।


📰✍️भाजपा नगर कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने तिलक करके किया अग्रसेन मंडल की नवीन टीम का स्वागत, कहा निष्पक्षता से निभाएं संगठन का दायित्व।

➡️ इस अवसर पर हिमांशु तोमर, मोहित सक्सेना, गीता सिंह, तरुण पालीवाल, संस्कार वर्मा, आकाश पंडित, प्रतीक शर्मा, शंकी शर्मा, मोहित वाल्मीकि, सुभाष गिहरा, सनी भटनागर, मृदुल शर्मा, सचिन राठौर, अमित गुप्ता, पंकज उपाध्याय, मोहित कुमार, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।

📰✍️ एसएसपी की सराहनीय पहल; सशक्त प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही कराकर अपराधियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस की टीम को किया सम्मानित।

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मॉनिटरिंग सैल के अधिकारी/कर्माचारी को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए अधीनस्थों में निरीक्षक यशपाल सिंह, दरोगा निरंकार त्यागी, है0का0 सुधीर कुमार, अंकुर दीक्षित, संदीप कुमार, का0 कुलदीप चौधरी, जयप्रकाश और नीशू रानी शामिल हैं।

📰✍️नहीं रहे लोकतन्त्र रक्षक सैनानी नरेश चन्द्र गुप्ता, 85 वर्ष की उम्र में निधन।
➡️ वह डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी के प्रधानाचार्य भी रहे। बीती रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद हार्टफेल से उनका निधन हो गया। नरेश चंद गुप्ता का जीवन देश सेवा को समर्पित रहा। 1990 के आपातकाल में श्रीराम का जयघोष करने पर उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। राम मंदिर निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे कारसेवक के रुप में आंदोलन में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ निलंबित होने पर लेखपाल ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत।

➡️हापुड़ की धौलाना तहसील में निलंबित लेखपाल सुभाष मीणा का वैशाली के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। लेखपाल ने बुधवार को जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। जानकारी मिलने पर साथी लेखपाल उन्हें रामा अस्पताल ले गए। बाद में मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीएम अभिषेक पांडेय ने भी रात को अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तीन जून को डीएम की जन चौपाल में शिकायतकर्ता भूपेंद्र ने सुभाष मीणा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। इस पर डीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

📰✍️गुरुवार सुबह दिल्ली समेत यूपी के कई जिलों में भूकंप के झटके, अचानक कांपने लगे खिड़की दरवाजे, लाेग घर से बाहर भागे।
➡️ उत्तर प्रदेश के आगरा, संभल, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सीश्मोलॉजी सेंटर के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था और इसकी तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड थी।

📰✍️ यूपी के बदायूं में सड़क हादसा; आमने-सामने से टकराई बाइक में एक ही गांव के चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़े, तुरंत पुलिस सो सूचना दी, पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अतर सिंह मीणा (40) बच्चू सिंह (60) सोमपाल मीणा (55) संजय मीणा (25) के रूप में हुई है। जबकि अशोक मीणा (35) की हालत गंभीर है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️डूब गई राजधानी… पानी में तैर रहे वाहन, तस्वीरें बनी गवाह।

➡️दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश होने से अफसरों के दावों की पोल खुल गई है। कहीं सड़कें डूब गई तो कहीं सड़क कई फीट नीचे धंस गई है। वहीं, हाईवे पर कई किमी मीटर लंबा जाम लगा रहा, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। ये तस्वीरें आपको भी चौंका देंगी।

📰✍️सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष में फंसे रह सकते हैं शुभांशु शुक्ला? आखिर क्यों टालनी पड़ी धरती पर वापसी।

➡️ एक्सिओम-4 मिशन के क्रू को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कुछ और दिन बिताने होंगे। ईएसए ने बताया कि खराब मौसम और आईएसएस की तकनीकी दिक्कतों के चलते क्रू की वापसी 14 जुलाई से पहले नहीं होगी। चालक दल स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ‘ग्रेस’ में सवार होकर धरती पर लौटेगा। नासा और रोस्कोस्मोस आईएसएस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇


