चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ टॉप न्यूज: ईरान-इजरायल की जंग में कूदा अमेरिका, कई ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम, खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के की इसकी पुष्टि।

➡️ अमेरिका ने रविवार को ईरान पर किए हमले में ईरान के तीन परमाणु स्थलों फोर्डो, नतांज और एस्फाहान को बनाया निशाना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि हमने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है।
➡️इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका का शुक्रिया किया अदा; बोले- थैंक्यू ट्रंप, ताकत के जरिए ही शांति आती है।

📰✍️ रविवार को अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद शेयर मार्केट के एक्सपर्ट मार्केट गिरने का लगा रहे हैं अनुमान; एक्सपर्ट की माने तो आज गिर सकता है मार्केट, निवेशकों के छूट रहे हैं पसीने।



📰✍️ बुलंदशहर से तीन एसडीएम का गैर जनपद हुआ तबादला; उत्तर प्रदेश में कुल 127 डिप्टी कलेक्टरों के हुए तबादले।
➡️ जनपद बुलंदशहर से एसडीएम संतोष कुमार सिंह, नवीन कुमार और गजेन्द्र सिंह का हुआ हैं तबादला, जारी आदेश में संतोष कुमार सिंह और गजेन्द्र सिंह को अयोध्या एवं नवीन कुमार सिंह को भेजा गया है जौनपुर। यूपीडा से दिनेश चंद्र और बहराइच से राकेश कुमार मौर्य आ रहें हैं बुलंदशहर।

📰✍️चोला थाना पुलिस की तत्परता से बची फांसी के फंदे पर लटकी 25 वर्षीय युवक की जान, दरोगा हरेन्द्र परमार व सिपाही राहुल कुमार ने गेट तोड़ कर बचाया युवक।
➡️ चोला क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में पुलिस ने एक महिला को बदहवास हालत में दौड़ लगाते देखा। महिला ने पुलिस से उसके पति की जान बचाने की गुहार लगाई। बताया जाता है कि गांव निवासी पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पति ने पत्नी को खुदकुशी करने की धमकी दी थी। थाने के दरोगा हरेन्द्र परमार व सिपाही राहुल कुमार महिला को साथ लेकर महिला के घर की तरफ चले गए। जहां युवक के कीटनाशक दवा पीने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति भांपकर दरवाजा तोड़ दिया और युवक को किसी तरह उतारा। पुलिस ने युवक को उपचार हेतु भिजवाया जहां युवक की जान को खतरे से बाहर बताया। ग्रामीणों ने पुलिस की प्रसंशा की।



📰✍️कांवड़ यात्रा और मौहर्रम को लेकर शांति समिति की सिकंदराबाद कोतवाली में हुई बैठक; एसडीएम संतोष कुमार ने की अध्यक्षता और कोतवाल अनिल कुमार शाही ने किया संचालन।
➡️एसडीएम ने नगर पालिका को सड़कों पर सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को लटके तारों की मरम्मत करने को कहा और डीजे संचालकों को डीजे की ऊंचाई-लंबाई सीमित रखने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी ने शासन की गाइडलाइन बताई और कहा कि सड़कों पर गड्ढे और गंदगी नहीं होनी चाहिए। खुले में पशु नहीं घूमने चाहिए। डाक कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।

📰✍️थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के जक्शन रोड पर गाड़ी में स्टंट करते नजर आ रहे युवक, रोड पर मचा रहे आतंक, वीडियो वायरल।
➡️दबंगों ने गाड़ी में बदमाशी के गाना बजा कर रोड पर खुलकर काटा आतंक, रोड पर स्टंट करते हुए दबंगों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ी से आधा बाहर निकलकर दबंगों ने जमकर मचाया उत्पात।

📰✍️शिवपुरी में स्थित पार्क में आनस्ट क्लब ने लगाया वाटर कूलर, गर्मी में लोगों को मिल सकेगा ठंडा पानी।

➡️नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। इस अवसर पर अध्यक्ष तुषार गुप्ता, मुख्य सचिव शैलेंद्र कौशिक, डा.वीरेंद्र गर्ग, नरेंद्र गुप्ता, प्रतिपाल सिंह, संदीप गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, दीपेंद्र कुमार सिंह, डा.आर.पी.शर्मा, मनीष मित्तल, चंद्रशेखर गर्ग, डॉ कमलेन्द्र भारद्वाज उपस्थित रहे।



📰✍️राष्ट्र चेतना मिशन ने स्थापना दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।

➡️ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 1857 क्रांति के प्रथम नायक मंगल पांडेय के प्रपौत्र संतोष पांडेय बलिया से पधारे और विशिष्ट अतिथि बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019 के नायक पूर्व वायुसेना अधिकारी ग्रुप कैप्टन तपेश चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक चेयरमैन देवेन्द्र कुमार शर्मा ने की। संस्था अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि संगठन ने वर्षभर लावारिस शवों के अंतिम संस्कार, नियमित रक्तदान, बेसहारा पशुओं की सेवा और निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे अनेक सेवा कार्य किए।

📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी के समाज सेवा में बढ़ते कदम; कोर्ट में आने वाले लोगों को गर्मी में मिल सके ठंडा पानी इसके लिए जिला सिविल बार के प्रांगण में लगवाया वाटर कूलर।

➡️ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपा खन्ना, मनु कालिया (पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण) एवं नीतू सिंह ने किया शुभारंभ। सिविल बार अध्यक्ष एवं सचिव ने रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी का आभार किया व्यक्त। नीरज राघव एडवोकेट रहे कार्यक्रम संयोजक। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष जुग्नेश, बंसल, सचिव लवकेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अर्जित गर्ग, दिव्यांशु कंसल, दीपक बंसल, आयुष बंसल, आर्किटेक्ट अंकुश गोयल, विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



📰✍️नेशनल हाईवे 34 पर दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास खड़े हुए कैंटर से टकराया दूसरा बेकाबू कैंटर, हादसे में एक की मौत।
➡️ थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सभी हरियाणा से बांदा लौट रहे थे और हरियाणा के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़े दूसरे कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सूचना दे दी है। उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।

📰✍️कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकारपुर स्टैंड के पास ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में महिला की मौत।
➡️ बाइक पर सवार दंपति को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। बाइक पर दंपति अपने गांव सिखेड़ा जा रहे थे। बाइक पर पति शशि और पत्नी संगीता सवार थे। जैसे ही शिकारपुर स्टैंड पर पहुंचे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यूपी के पीलीभीत में भ्रष्टाचार की पोल खुली; पहली बारिश ही नहीं झेल पाया नाले पर बना पुल, बारिश होते ही पुल का हिस्सा धंस गया, रास्ता पूरी तरह बाधित।

📰✍️हमीरपुर डीएम ने स्टांप चोरी मामले में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर लिपिक को किया सस्पेंड।

➡️स्टांप चोरी का मामला खत्म कराने के नाम पर रिश्वत की रकम गिन रहे बाबु का वीडियो वायरल होने पर डीएम ने जांच में दोषी पाए जाने पर बाबू को सस्पेंड कर दिया है। मामला स्टांप चोरी से जुड़ा है। सरीला के बंटी रावत ने आरोप लगाया गौरव शर्मा ने मामले को निपटाने के लिए 77 हजार रुपए मांगे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी कुर्सी पर बैठकर जब गौरव रुपयों की गिनती कर रहा था तब बंटी ने वीडियो बना लिया था। गौरव शर्मा को नौकरी 2015 में मृतकाश्रित कोटे से मिली थी। उनके पिता कृष्ण स्वरुप शर्मा कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक थे। गौरव के पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं। वह एडीएम का स्टेनो था। स्टांप लिपिक, चरित्र प्रमाण पत्र और हैसियत प्रमाण पत्र जैसे विभाग भी पास थे। इस मामले की जांच के लिए दो अफसरों की कमेटी गठित हुई थी ।

📰✍️सहारनपुर जेल से इलाज कराने आया लूट और हत्या का आरोपी मेरठ मेडिकल कालेज से फरार, लापरवाही पर दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित।
➡️ लुटेरे को सहारनपुर जेल से तीन महीने पहले कैंसर और एड्स की बीमारी के चलते मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। लुटेरे के फरार होने के घंटों तक देखरेख में तैनात पुलिसकर्मी मामले को दबाए बैठे रहे। काफी तलाश के बाद जब लुटेरे की जानकारी नहीं मिली तो मेडिकल थाना पुलिस को जानकारी दी गई। मेडिकल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरु कर दी है। लुटेरे के फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है अधिकारियों ने लुटेरे की तलाश में स्वाट टीम सहित एसओजी को लगाया है। वहीं अधिकारियों के आदेश पर सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी सहारनपुर ने सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️देहरादून में ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में चार युवकों की मौके पर मौत।

➡️ सुबह तड़के भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हैं। हादसा आशा रोड़ी के पास हुआ जहां तेज रफ्तार मारुति एक सीमेंट से लदे ट्राले में पीछे से जा घुसी। सभी युवक हरियाणा के रहने वाले थे और देहरादून की तरफ आ रहे थे। हादसा सुबह 3:10 बजे हुआ जब तेज रफ्तार कार आशारोड़ी के पास एक ट्राले से जा टकराई उसमें सवार पांचों युवक बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।

📰✍️अमेरिकी हमले के बाद PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को मिलाया फोन, खुद बताया क्या हुई दोनों के बीच बात।

➡️ पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पजशिकयान से फोन पर बातचीत की और ईरान-इजरायल संघर्ष पर चिंता जाहिर की है पीएम मोदी ने बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने ईरान के राष्ट्रपति से कूटनीतिक और बातचीत के जरिए किसी भी मुद्दे को सुलझाने की अपील की है।


