21 जून 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ बीती शाम जहांगीराबाद क्षेत्र में एक लाख का इनामिया ढ़ेर; यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट की डकैतों से हुई मुठभेड़, मारा गया कुख्यात अपराधी विनोद गडरिया।

➡️ गुर्जर उर्फ फौजी उर्फ ठाकुर आदि नाम से भी जाना जाता है शामली निवासी डकैत विनोद गडरिया, कुख्यात के खिलाफ लूट और डकैती के तीन दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज। बुलंदशहर पुलिस और यूपी एसटीएफ नोएडा की टीम की संयुक्त कार्रवाई में ढेर हुआ एक लाख का इनामी विनोद गडरिया, सूचना मिलते ही मौके पर रवाना हुए जिले के आला अधिकारी।

📰✍️ आज 21 जून को विश्व भर में बनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; जिले में भी जगह-जगह योग के कार्यक्रम किए गए हैं आयोजित।

➡️ सिटी क्षेत्र के यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित हो रहा है मुख्य कार्यक्रम, सूबे के वन पर्यावरण जन्तु उद्यान विभाग मंत्री डॉ अरूण सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, इस दौरान जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों ने भी की शिरकत।

📰✍️बीबीनगर में सड़क हादसा; बालाजी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलटी वैगनआर कार, दो मजदूरों की मौत

➡️ हादसे के वक्त कार में छह लोग थे सवार, दो श्रमिक सोनू और सौरभ की मौके पर हो गई मौत, तीन अन्य श्रमिक घायल। आहार और धौलाना के निवासी हैं सभी कार सवार। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही बीबीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल भिजवाया।

📰✍️कप्तान ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी।

➡️ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और पुलिस लाइन की शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों का टर्न आउट चैक किया एवं शस्त्रों को खोलना, अग्निशामक यंत्र प्रयोग करना, येलो टेप से घटनास्थल को संरक्षित करने आदि कवायद करायी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में शाखाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीओ सिटी ऋजुल और प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।

📰✍️अनूपशहर में दरिंदगी की हदें पार; 13 साल नाबालिग किशोरी से 60 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म, नामजद रिपोर्ट दर्ज।

➡️ पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। 19 जून की रात 8 बजे उसकी पुत्री शौच के लिए गई थी। गांव निवासी आरोपी हरवीर चौधरी ने उसे रोका और नए कपड़े दिलाने का प्रलोभन दिया। लड़की के मना करने पर उसने थप्पड़ मारा और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और घटना बताई। क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने बताया पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

📰✍️ 23 जून को भाजपा जनपद में हर बूथ पर मनाएगी डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

➡️ जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया 23 जून को भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस हम सभी भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर मनाएंगे। इसके निमित्त विधानसभाओं पर छायाचित्र वितरण किये गए है। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, दीपक दूल्हेरा, ऊषा बंसल, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, पवन लोधी, ललित कुमार उपस्थित रहे।

📰✍️कर करेत्तर और राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिखाए सख्त तेवर, मासिक लक्ष्य के अनुरुप प्रगति हरहाल में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

➡️ बैठक में स्टांप, व्यापार कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, मंडी आदि विभागों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत वसूली कराए। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय में दायर वादों को मैरिट के आधार पर निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए 3 वर्ष से पुराने वाद लंबित नहीं रहने चाहिए। मैरिट के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाए।

➡️उन्होंने कहा सुनिश्चित किया जाए किसी भी दशा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। भूमाफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाएं। उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए शिकायतों का निस्तारण करते समय मौके पर शिकायतकर्ता को निस्तारण से संतुष्ट किया जाए और निस्तारित की गई शिकायत पर शिकायत कर्ताओं से फीडबैक लिया जाए। यदि किसी शिकायत कर गलत निस्तारण किया गया है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

📰✍️खुर्जा में टप्पेबाजी की घटना, क्षेत्र के गांधी रोड पर वृद्ध महिला के उतरवाए कुंडल।

➡️पीड़िता का दावा… सम्मोहित करके ठग ने उतरवा लिए कुंडल। आरोपी ने आर्टिफिशियल जूलरी शॉप कीपर से ही उतरवा दिए महिला के कुंडल। दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई महिला से टप्पेबाजी की घटना। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

📰✍️औरंगाबाद में ट्राली से भिड़ी बाइक, हादसे में रिटायर्ड दरोगा की मौत।

➡️ देर रात 11 बजे मुंडी बकापुर स्थित सत्संग भवन के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला ने बुलेट सवार को टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा जबर सिंह हैं जो अपने गांव करीमपुर मढैया जा रहे थे। औरंगाबाद से बुलेट बाइक पर निकले थे।
टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

📰✍️विदित चौधरी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक।

➡️ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सहप्रभारी विदित चौधरी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने विदित चौधरी को ऊर्जावान नेता बताते हुए कहा वो संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी, नईम मंसूरी, सचिन वशिष्ठ, शोएब खान, पुष्पेंद्र चौधरी, सुरेन्द्र उपाध्याय, शराफत, नावेद मौजूद रहे।

📰✍️सिकंदराबाद पुलिस पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने के 5 दोषियों को 3-3 वर्ष के कारावास व 8-8 हजार रुपये जुर्माने की सजा।

➡️9 साल पहले वर्ष 2016 में सिकंदराबाद के आसकीन, सरफराज, सरताज, इमरान और इरशाद निवासीगण सिकन्द्राबाद के खिलाफ इस संबंध में हुई थी एफआईआर। ADJ 3 बुलंदशहर कोर्ट के न्यायाधीश वरुण मोहित निगम ने सुनाई सजा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मेरठ में रात 11 बजे के बाद नहीं खुलेंगी दुकानें, ड्रिंक एंड ड्राइव पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शुरु किया अभियान।

➡️ शहर में कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। ऐसे में सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया हैं। अचानक शहर बंद होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया शहर में कई जगह चिह्नित की गई हैं जहां रात 11 बजे के बाद शराब पीकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हंगामा करते हैं। शहर में कई वारदातो में शराब पीने की बात सामने आई है। रात 11 बजते ही पुलिस ने होटल और दुकानों को बंद कराया है। सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

📰✍️फिरोजाबाद में पुलिस में दंपति के हत्यारे इनामी बदमाश को किया मुठभेड़ में धराशाई।

➡️ शिकोहाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में धराशाई राजू खान उर्फ कल्लू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। राजू खान ने 5 मार्च की रात को शिकोहाबाद में एक दंपति की हत्या कर लूटपाट की थी। इसके बाद 16 जून को बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट कर उसे घायल कर दिया था। आरोपी आगरा के शाहगंज का रहने वाला था और थाना रामगढ़ क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि बदमाश को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

📰✍️अलीगढ़ में पत्नी ललिता ने बॉयफ्रेंड नीरेश से पति ऋषि यादव की गोली मरवाकर करवा दी हत्या; 4 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पति ट्रक ड्राइवर था। अक्सर घर से बाहर रहता था। इस बीच ऋषि के चचेरे भाई (देवर) नीरेश से ललिता के संबंध हो गए। दोनों गिरफ्तार हैं।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️राजस्थान जोधपुर में महिला के वेश में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर बदमाश दयाशंकर चांवरिया; पुलिस से बचने को उसने महिला का हुलिया बनाया। साड़ी–ब्लाउज पहना। हाथ–पैरों पर वैक्स करवाया। गले में मंगलसूत्र पहना। पुलिस जब पहुंचती तो इशारे से कहता कि दयाशंकर घर पर नहीं हैं।

📰✍️टल गया एक और विमान हादसा, एअर इंडिया की दिल्ली-पुणे फ्लाइट से टकराया पक्षी; रिटर्न जर्नी कैंसिल।

➡️ दिल्ली से पुणे जा रही एअर इंडिया की उड़ान से 20 जून 2025 को एक पक्षी टकरा गया। इस घटना के कारण विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई। विमान की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: