4 अप्रैल 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️देशभक्ति फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 की उम्र में अलविदा कह गए ‘भारत कुमार’।

➡️अभिनेता व लेखक मनोज कुमार का सुबह 87 साल की आयु में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। मनोज कुमार विशेष रुप से देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी कामयाब फिल्में रहीं। मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।

📰✍️ बीती रात जिला प्रदर्शनी में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन; भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने किया शुभारंभ, साथ में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, सदस्य ठाकुर सुनील सिंह रहे उपस्थित। कवि सम्मेलन में  नहीं आए विधायक। अधिकतर कुर्सियां रहीं खाली।

📰✍️ 22 लाख में 1 साल के लिए जनता टेंट के नाम पर छूटा निकुंज हाल का ठेका, 5 सालों तक हर साल 10% वृद्धि की दर से होगी बढ़ोत्तरी।

➡️ जिला प्रदर्शनी में स्थित निकुंज हाल का ठेका पांच साल के लिए एडीएम वित्त अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई नीलामी में जनता टैंट के नाम पर छूटा। ठेका बाइस लाख रुपए मे सर्वाधिक बोली लगाने पर छूटा है जिसमें हर साल दस प्रतिशत बढ़ोत्तरी होगी। ठेका समिति में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सदर तहसीलदार मनोज कुमार रावत, सदस्य ठाकुर सुनील सिंह और चन्द्र भूषण मित्तल उपस्थित रहे। एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने बताया कि पत्रावली जिला प्रदर्शनी अध्यक्ष को स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं।

📰✍️सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, कई इलाकों में पारा 40 के पार।

➡️ बुलंदशहर सहित एनसीआर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।

📰✍️बीडीए उपाध्यक्ष डाक्टर अंकुर लाठर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

➡️ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन प्राधिकरण कार्यालय में प्रयोग हो रही सामग्री की जांच के लिए बनाई लैब का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने बताया उन्होंने जीटी रोड से बुलंदशहर को जाने वाली सड़क पर प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य, बुलंदशहर नगर में गंग नहर वलीपुरा की पटरी पर सौंदर्याकरण का कार्य, गंगानगर आवासीय योजना में निर्माणाधीन शापिंग कांप्लेक्स व नव निर्माणाधीन कार्यालय भवन, ट्रांसपोर्ट नगर योजना में निर्माणाधीन शापिंग कांप्लेक्स, महर्षि वन व एसटीपी के कार्यों का निरीक्षण किया। गंग नहर वलीपुरा की पटरी पर सौंदर्याकरण के कार्य को आकर्षक स्थल के रूप में विकसित कर फव्वारा लगाने एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था किए जाने, गंगानगर शापिंग कांप्लेक्स को आकर्षित बनाने के निर्देश दिए।

📰✍️स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन का जिला प्रदर्शनी में हुआ आयोजन।

➡️ जिला प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में स्वतंत्रता सेनानियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महावीर सिंह व मदनलाल शर्मा को पूर्व आईएएस देवदत्त ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं नाटक पर प्रस्तुति दी।

➡️पूर्व आईएएस देवदत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से देश को आजादी मिली। लोकतंत्र सेनानियों ने 1975 में संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेलों में यातनाएं झेली। प्रत्येक भारतवासी को इन सभी नायकों से प्रेरणा लेकर देश की उन्नति में सहयोग देना चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी महावीर सिंह व संचालन प्रो. डॉ. गीता सिंह ने किया। संयोजक पी के शर्मा, के पी सिंह, सुशील कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

📰✍️जनपद में जांच में मिली काफी वक्फ संपत्तियां।

➡️ जनपद में वक्फ संपत्तियों की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है। लोकसभा में वक्फ बिल पास होने के बाद योगी सरकार ने जिलेवार वक्फ संपत्तियों का ब्योरा तैयार कराया है। बुलंदशहर की सात तहसीलों में लगभग 3,464 वक्फ संपत्तियां चिहिंत की गई हैं। बुलंदशहर तहसील में 1,075 संपत्तियां मिली हैं। खुर्जा में 750, अनूपशहर में 578, सिकंदराबाद में 449, शिकारपुर में 236, डिबाई में 203 और स्याना तहसील में 173 वक्फ संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपये है। लेकिन वक्फ बोर्ड को इनसे मामूली आय प्राप्त होती है। कस्टोडियन इन संपत्तियों से कमाई तो करते हैं,श पर इनकी देखभाल पर खर्च नहीं करते। वक्फ संपत्तियों का उद्देश्य गरीबों, बेसहारा, विधवाओं और अनाथों की मदद करना था। मगर कस्टोडियन ने इन्हें निजी कमाई का जरिया बना लिया। सभी वक्फ संपत्तियों का विवरण धारा 37 रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। इसमें संपत्ति का पूरा ब्यौरा होता है।

📰✍️हरि एंक्लेव में माता रानी मंदिर में शक्ति वाटिका की स्थापना।

➡️नवरात्रि पर बुलंदशहर वन प्रभाग की बुलंदशहर रेंज ने आवाज़ एनजीओ और सभासद नीरज चौधरी के साथ मिलकर माता रानी मंदिर हरि एनक्लेव में शक्ति वाटिका की स्थापना की। शक्ति वाटिका में पीपल, गूलर, आक, ढाक, दूब, शमी, आम, बेल आदि सहित कुल 10 पेड़ लगाये। क्षेत्रीय वन अधिकारी अंकित अरोरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में वन दरोग़ा राज कुमार, वन रक्षक मनीषा तेवतीया, अशोक कुमार, चंद्रवीर सिंह, आवाज़ एनजीओ अध्यक्ष कर्णजीत, उपाध्यक्ष जॉनी सिरोही, सचिन राणा आदि उपस्थित रहें।

📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इस्माईला में निवासी किसान लीला सिंह, लखपत, जयकिशन एवं पिंकी के गेंहू के खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों के आपस में भिड़ जाने से निकली चिंगारी से गेंहू की फसलें जलकर राख।

➡️ खेतों में लगी आग की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अपने संसाधनों से बामुश्किल आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाबजूद भी विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा। इससे नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने मैथना बिजलीघर पर पहुंचकर एसएसओ को जमकर खरी खोटी सुनाई। जेई का आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की है।मारपीट करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेई ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

📰✍️ सिटी के वार्ड नंबर 25 में लाल तालाब स्थित लोधों वाली गली में अतिक्रमण मुक्त हुआ कुआं, नगर पालिका की टीम ने कुएं को कराया अतिक्रमण मुक्त।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बरेली में शादी की पच्चीसवीं सालगिरह पर डांस करते हुए कारोबारी की गश खाकर गिरने से मौत।

➡️ शादी की पच्चीसवीं सालगिरह पर 50 साल के व्यापारी की डांस करते हुए मौत हो गई। व्यापारी ने शादी की 25वीं सालगिरह पर एक मैरिज लॉन में पार्टी रखी थी। वो अपनी शादी की सिल्वर जुबली मना रहे थे। व्यापारी वसीम अपनी पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी गश खाकर गिर पड़े। यह देख लोग दौड़े। चेहरे पर पानी के छींटे मारे। उठाने की तमाम कोशिश की लेकिन वसीम दोबारा नहीं उठे। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है।

➡️पूरा मामला बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लॉन का है। शाहबाद निवासी वसीम सरवत जूता कारोबारी थे। सब्जी मंडी के सामने उनकी दुकान है। पत्नी फराह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। रात नौ बजे वसीम ने पत्नी फराह के साथ मंच पर थिरकना शुरु कर दिया। करीब 3 से 4 मिनट तक वसीम और उनकी पत्नी ने साथ में डांस किया। इसके बाद वसीम अचानक स्टेज पर गिर पड़े। गिरते ही वो बेहोश हो गए।

📰✍️बदांयू में घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी आग, दो मासूमों की जलकर मौत।

➡️ कादरचौक थाने के गांव जिंसी नगला में दोपहर झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग की लपटें देख लोग मौके पर आग को बुझाने लगे। बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में सो रहे ममेरे-फुफेरे दो भाई जिंदा जल गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव जिंसी नगला निवासी अलख राम परिवार के साथ गेहूं की कटाई कर दोपहर को खेत से घर लौटे थे। महिलाएं घर में खाना बनाने लगी। खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गई। तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। घर में अलखराम का नाती सुमित व उसका फुफेरा भाई दीपक आग में फंस गए। जब तक आग पर काबू पाया तब तक दोनों ममेरे-फुफेरे भाई जिंदा जल गए।

📰✍️नोएडा से अब हरिद्वार और देहरादून के लिए मिलेगी सीधी बस।

➡️यूपी के नोएडा से देहरादून और हरिद्वार के लिए बस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। इस महीने से डिपो को 50 नई बसें मिलेंगी। देवभूमि के अन्य स्थलों समेत यूपी के पूर्वांचल के लिए भी यहां से बस सेवा शुरू हो सकती है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️वक्फ विधेयक पर संसद की मुहर, दोनों सदनों में आसानी से हुआ पास।

➡️ वक्फ विधेयक पर संसद ने अपनी मुहर लगा दी है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को 12 घंटे से अधिक चली मैराथन बहस के बाद इसे पारित कर दिया गया। विधेयक के समर्थन में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े।

📰✍️कठुआ में 12 दिन से सर्च ऑपरेशन जारी, जंगलों में 7 KM तक सेना का पहरा

➡️ कठुआ में सुरक्षाबलों का आतंकियों के सफाए के लिए 12 दिन से सर्च ऑपरेशन जारी है। तीनों आतंकी कठुआ के एक जंगली इलाके में छिपे हुए हैं। ये आतंकी सुफैन मुठभेड़ क दौरान भागे थे। जंगलों में सेना के जवान 7 किलोमीटर तक फैले हैं।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: