20 मार्च 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ शुक्रवार 21 मार्च से शुरू होगी जनपद की ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी; आयुक्त करेंगे शुभारंभ, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा।

➡️ डीएम श्रुति ने अफसरों के साथ जिला प्रदर्शनी की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया और जिला प्रदर्शनी के इतिहास की जानकारी ली। उन्होंने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में निर्देशित किया कि तैयारियों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रमों को आयोजित कराया जाए। विभागों द्वारा योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल को भी समय से लगाया जाए। इस अवसर पर सीडीओ कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाक्टर प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे।

📰✍️ एक नहीं, इस बार होगी जिला प्रदर्शनी में तीन स्टार नाइट।

➡️जिला प्रदर्शनी में इस बार एक नहीं तीन स्टार नाइट हो रही है जिसमें ममता शर्मा, काका और बी प्राक नाइट शामिल हैं। वहीं जिला प्रदर्शनी में बाजार सजने लगे हैं और तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है।

📰✍️डीएम ने 22 कलेक्ट्रेट कर्मियों के इधर से उधर किए पटल; एडीएम प्रशासन ने जारी की कलेक्ट्रेट कर्मियों के तबादले की सूची।

➡️ जिलाधिकारी ने काफी समय से एक ही पटल पर जमे हुए कर्मचारियों के पटल बदले हैं जिसमें 22 कलेक्ट्रेट और तहसीलों में तैनात कर्मचारी शामिल हैं। एडीएम प्रशासन डाक्टर प्रशांत कुमार द्वारा जारी आदेश में सुशील कुमार को फिर नाजिर और नरेन्द्र कुमार को नायब नाजिर बनाया है। वहीं नीरज कंसल को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में अहलमद और वीआईपी पटल का दायित्व सौंपा है। देवेन्द्र कुमार सिंह को न्याय सहायक के साथ स्टांप लिपिक, संजीव कुमार को राजस्व सहायक का दायित्व सौंपा है। तबादलों की लिस्ट में काफी तबादले ऐसे हैं जिसमें पद बदला है मगर तैनाती वहीं पर की गई है।

पूरी लिस्ट 👇

📰✍️शिकायतों का समय से करें निस्तारण; महिला आयोग की सदस्य ने अफसरों संग समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

➡️ निरीक्षण भवन पर सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ने महिला कल्याण विभाग एवं सुरक्षा से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए कुपोषित बच्चों की देखभाल व सहायता राशि, बच्चों के नियमित टीकाकरण कार्य पूर्ण करने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की गुणवत्तापूर्ण देखभाल कर शिक्षित बनाने व महिलाओं को जागरुक करने हेतु कैम्प लगाने के निर्देश दिए।

➡️आयोग की सदस्य द्वारा जनपद के महिला सम्बन्धित प्राप्त शिकायत हेतु महिला हेल्प ग्रुप बनाकर सम्बन्धित विभाग समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र बुलंदशहर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उपस्थित अध्यापक गणों को हॉस्टल एवं विद्यालय परिसर में साफ़ सफाई एवं बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए गए । इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

📰✍️ पृृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स का आज़ाद पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया स्वागत।

➡️ छात्राओं ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष से पृृथ्वी पर वापस लौटने पर भारत का तिरंगा हाथ में लेकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सुनीता विलियम्स इतिहास रचकर पृृथ्वी पर वापस आ गई है। उनके साथ ‘‘बुच विल्मोर’’ की भी वापसी हुई है। फलोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिग हुई है। भारतीय मूल की महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की यह यात्रा हमारे विद्यालय की छात्राओं के लिए प्रेरणादायक हैं। छात्राएँ सुनीता विलियम्स की भाँति एक नए अध्याय को लिखने के लिए उत्सुक नजर आती हैं।

➡️दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत समुद्र में तैरते डॉल्फिन के झुंड ने किया। नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल आठ दिनों के मिशन पर गए थे लेकिन तकनीकी खराबी के कारण नौ महीने 14 दिन तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। इस अवसर पर चेयरमैन वासिक आज़ाद, अध्यक्ष शारिक आज़ाद, विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने खुशी प्रकट करते हुए सुनीता विलियम्स को पृृथ्वी पर वापस लौटने पर बधाई दी।

📰✍️आईएमए के पदाधिकारियों ने किया आयोग सदस्य का स्वागत।

➡️ आईएमए बुलंदशहर की टीम ने राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल से भेंट कर महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। चिकित्सकों ने डॉक्टर हिमानी अग्रवाल का शान्तिदीप हॉस्पिटल में स्वागत किया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ एसके गोयल, यूपी स्टेट उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. वंदना, सचिव डॉ. मुदित कुमार गुप्ता, डॉ आकाश जैन, डॉ. कुशाग्र वैदिक उपस्थित रहे।

📰✍️ खुर्जा में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, जिला खनन अधिकारी पर मिट्टी माफियाओं से सांठ गांठ कर खनन कराने के लग रहे आरोप। नायब तहसीलदार को देखकर ट्रैक्टर व JCB लेकर माफिया हुए फरार।

📰✍️ जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद बलात्कारी ने पीड़िता के सोशल मीडिया पर वायरल किए अश्लील फोटो, फैसला न करने से बौखलाया।

➡️औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ बीबीनगर क्षेत्र के युवक ने मारपीट कर धोखाधड़ी करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है और उसने आते ही दुष्कर्म पीड़िता को फैसला वापस नहीं लेने पर फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। फैसला न करने से बौखलाकर आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ यूपी में शासन स्तर पर दो आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादले।

➡️जारी आदेश में आईएएस निशा संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा और घनश्याम सिंह विशेष सचिव वन बनाए गए हैं। पीसीएस अरुण कुमार सिंह एडीएम वित्त बाराबंकी, विधेश एडीएम महाराजगंज, सुश्री रेनू एसडीएम अम्बेडकरनगर और जयजीत कौर को अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया।

📰✍️मेरठ में अपने पति सौरभ कुमार का कत्ल करने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की वकीलों ने की पिटाई।

➡️ पुलिस कोर्ट में उन्हें पेशी के लिए लेकर पहुंची थी, पेशी से वह जैसे ही निकले, सैकड़ो वकीलों ने घेर लिया और दोनों की पिटाई कर दी। मुस्कान और साहिल ने लंदन से लौटे सौरभ को साजिश के तहत बेहोश किया और फिर एक लंबा चाकू उसके सीने में उतार दिया। कत्ल के बाद सौरभ का सिर काटा गया, दोनों हाथ भी..। लाश ठिकाने लगाने के लिए एक प्लास्टिक के ड्रम में पहले लाश के टुकड़े डाले गए और सीमेंट का घोल। वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल शिमला गए और वहां शादी की, फिर 12 दिन का हनीमून मनाया। घर लौटे तो दोनों के हाथों में पुलिस ने हथकड़ियां लगा दी।

📰✍️UP–ATS ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जूनियर वर्क्स मैनेजर विकास कुमार को किया गिरफ्तार।

➡️ ये पाकिस्तानी ISI एजेंट नेहा शर्मा को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। विकास का साथी रविन्द्र 13 मार्च को फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से पकड़ा जा चुका है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️किसानों के मंचों पर गरजा बुलडोजर, शंभू बॉर्डर हुआ क्लियर; इंटरनेट सेवा बंद।

➡️ खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच तनातनी जारी है। प्रदर्शनकारियों से पुलिस लगातार सड़कों से हटने की अपील कर रही है। बात न मानने वाले किसानों को हिरासत में लिया जा रहा है।

📰✍️ट्रेन में 45 साल से अधिक की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षित होती है सीट, रेल मंत्री ने किया खुलासा।

➡️ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए ट्रेनों में लोअर बर्थ आरक्षित होती हैं। स्लीपर एसी-3 और एसी-2 में सीटों का कोटा तय है।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: