चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️विकास चौहान को दोबारा बनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष, घोषणा होते ही खुशी से झूमे समर्थक, विकास चौहान जिंदाबाद के लगे नारे।
➡️ जिला चुनाव अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए एक बार फिर पार्टी ने विकास चौहान को ही चुना है। जैसे ही नाम की घोषणा हुई तो ढोल नगाड़ों पर समर्थक झूमकर नाच उठे। वहीं जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल कई दिग्गजों को निराश होना पड़ा और आकाओं का आशीर्वाद काम नहीं आया। कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर जिला प्रभारी बसन्त त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया, दीपक दुल्हेरा, केपी सिंह, सुखदेव शर्मा, गौरव मित्तल, संतोष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
➡️वर्तमान जिलाध्यक्ष विकास चौहान को एक वर्ष पहले जिले की कमान सौंपी गई थी। वह भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के काफी करीबी हैं। उन्होंने भाजपा की छात्र इकाई एवीबीपी से अपनी राजनीति की शुरु की। विकास चौहान भाजपा के जिला महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपनी कार्यशैली से सभी कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय है।

📰✍️डिबाई में चोरों का आतंक, कस्बे के अलग अलग स्थानों पर हुई चोरी की 6 वारदातें।
➡️ टी-शॉप, धोबी, बीड़ी व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, जूता व्यापारी की दुकान समेत एक घर में चोरी। नगर के बाटा गली में स्थित जूता शोरूम से ढाई लाख से ज़्यादा की नक़दी चोरी। मोहल्ला काजीखेल में बंद पड़े मकान से भी सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर। सीसीटीवी की मदद से घटनाओं के खुलासे के प्रयास में जुटी पुलिस।

📰✍️खुर्जा में तंज कसने से नाराज़ दोस्त ने कर डाली दोस्त की हत्या, जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से वार कर की हत्या।

➡️ दिल्ली में हेलमेट का कारोबार करते थे मृतक आकाश और आरोपी राहुल। पुलिस ने गोठनी के जंगल से आकाश का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। आरोपी को हिरासत में लेने पर आरोपी राहुल ने जुर्म किया कुबूल।

📰✍️आहार में दरिंदगी, होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने गई नाबालिग छात्रा से अपहरण के बाद गैंगरेप।
➡️ चार युवकों ने अपहरण कर किया छात्रा से गैंगरेप। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया, चार में से दो आरोपी गिरफ्तार। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप और किडनैपिंग की धाराओं में 4 लोगों पर दर्ज की एफआईआर।

📰✍️छतारी में राष्ट्रीय हाईवे 509 पर स्थित छतारी दोराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण।

➡️कार्यक्रम में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे। साक्षी महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य स्वरुप कल्याण सिंह की ही देन है। उन्होंने बताया कि बाबरी मस्जिद ढांचा गिरने के समय कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली न चलाने का निर्णय लिया था। कल्याण सिंह का कहना था कि राम मंदिर के लिए वह हजार बार मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हैं। कार्यक्रम में सांसद डाक्टर भोला सिंह, विधायक अनिल शर्मा, चंद्रपाल सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, संजय शर्मा, देवेन्द्र लोधी और प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे।

📰✍️ बुलंदशहर का गौरव बढ़ाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने किया सम्मानित।

➡️ जिला अध्यक्ष नरेश गोयल के नेतृत्व में शाल उड़ा कर एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, जिला संगठन मंत्री बलराम चोकरात, नगर अध्यक्ष कपिल गोयल, नगर महामंत्री विशाल रस्तोगी मौजूद रहे।

📰✍️स्याना में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण; बुगरासी -दौलतपुर मार्ग चौड़ीकरण को लेकर बरहाना में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन।
➡️ PWD विभाग, सांसद व विधायक के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश। ग्रामीणों का आरोप सांसद विधायक से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सड़क का चौड़ीकरण। मांगों को लेकर ग्रामीणों ने SDM स्याना को सौंपा ज्ञापन।

📰✍️विश्व संवाद केंद्र मेरठ के तत्वाधान मे नगर पालिका बुलंदशहर मे पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम किया गया आयोजित।
➡️ डॉ अजय गोयल रहे मुख्य अतिथि, पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्र ने की अध्यक्षता। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार एडवोकेट ने किया। इस दौरान अनेक पत्रकारों को किया गया सम्मानित।

📰✍️डिबाई में जूते की दुकान से चोरों ने उड़ाई लाखों की नगदी।

➡️बाटा वाली गली में स्थित एक जूता-चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रुपए चुरा ले गए। दुकान के मालिक राधे लाल गुप्ता को चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पर चला।उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि चोरी रात करीब 1:30 बजे हुई। फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

📰✍️अरनिया में थाने के अंदर बना डाली रीलबाज ने रील, थाने की रील सोशल मीडिया पर हुई वायरल।
➡️ वायरल रील पर बजाया गाना….. “किसकी फील्डिंग लगानी से तेरा यार जमानत पर आया”। वायरल रील के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️नोएडा में गारमेंट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक।

➡️ सुबह सेक्टर 63 स्थित गारमेंट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिससे पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग में फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में कपड़ों की सिलाई का काम होता था। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

📰✍️मुरादाबाद में सिपाही ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

➡️ एक सिपाही ने सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गजरौला निवासी अमित कुमार 2016 बैच का कांस्टेबल था। बताया जा रहा है अमित अपने पारिवारिक कारणों की वजह से परेशान चल रहा था। अमित के परिवार में पत्नी संतोष है। और दो बच्चे है। अमित कुमार मुरादाबाद के मझोला में लाइनपार में चंद्र प्रकाश के मकान में किराए पर रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️पाकिस्तान में मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल हुआ धराशाई।

➡️ भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अबू कताल रात पाकिस्तान में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अनजान हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि अबू कताल आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। इसके अलावा भारत में हमलों की साजिश रचने में उसका हाथ रहता था। 9 जून को शिवखोड़ी से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करवाने में उसका हाथ था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघी झेलम में गोलीबारी में कताल की जान चली गई है। बीते कुछ महीनों में भारत के खिलाफ साजिश करने वाले कई पाकिस्तान आतंकी मारे गए हैं।

📰✍️इस गर्मी में भयंकर तपेगा झारखंड! होली के बाद 7 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार।

➡️ झारखंड में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य के सात जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग ने लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇